9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी ट्रांसको का कारनामा… विधवा महिला किसान के 3 एकड़ खेत में दो लाख रुपए देकर लगा रहे 7 हाईटेंशन टॉवर

-विरोध पर महिला किसान के खिलाफ पुलिस कार्रवाई -राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ, रेवा गुर्जर समाज ने जताया आक्रोश, एसडीएम से शिकायत -मामला पुनासा जनपद के ग्राम सुलगांव का, 10 जून को होगा महासंघ का आंदोलन

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Jun 09, 2026

MP Transco

खंडवा. खेत में टॉवर के लिए खोदे गड्ढे के पास खड़ी महिला किसान।

मप्र पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड एक विधवा महिला के खेत में 6 हाईटेंशन टॉवर डालने की तैयारी में है। महिला किसान के कुल 3 एकड़ खेत में से 2 एकड़ का खेत सिर्फ टॉवर की जद में आ रहा है। बिना मुआवजा दिए टॉवर लगाने का जमकर विरोध हो रहा है। पूर्व में महिला किसान को पुलिस हिरासत में भी लिया जा चुका है। अब इस मामले में रेवा गुर्जर समाज और राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ महिला किसान के पक्ष में आया है।

पांच साल पहले दिया था एक टॉवर लगाने का मुआवजा

मामला पुनासा जनपद के ग्राम सुलगांव का है। यहां करीब पांच साल पहले एमपी ट्रांसको ने महिला किसान तुलसाबाई पिता मगन के खेत में 400 केवी का एक टॉवर लगाया था, जिसके लिए महिला किसान को 2 लाख रुपए का मुआवजा दिया गया था। करीब दो साल पहले एमपीट्रांसको यहां किसान के खेत में 6 टॉवर ओर लगाने पहुंची थी, और गड्ढे भी खोद दिए थे। विरोध के बाद एमपी ट्रांसको को काम बंद करना पड़ा था। किसान ने खेत के गड्ढे भरवाकर खेती शुरू कर दी थी।

एक सप्ताह पहले फिर कार्रवाई

अब एक सप्ताह पहले एमपी ट्रांसको ने दोबारा यहां गड्ढे खोद कर 132 केवी के 6 टॉवर स्थापित करने की कार्रवाई शुरू की। जिसके बाद राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने विरोध दर्ज कराया था। जिस पर एमपी ट्रांसको को कार्रवाई रोकनी पड़ी।

20 लाख एकड़ का खेत, सिर्फ दो लाख मुआवजा

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ जिलाध्यक्ष त्रिलोकचंद पटेल ने बताया कि किसान के खेत की कीमत 20 लाख रुपए एकड़ है। पांच साल पहले हुए अनुबंध के आधार पर कंपनी 2 लाख में दो एकड़ खेत पर कब्जा करना चाहती है। एक जून को कार्रवाई भी की थी, लेकिन विरोध के बाद लौट गई थी।

महिला से मारपीट का भी आरोप

इस दौरान महिला पुलिस द्वारा किसान को गिरफ्तार भी किया गया, लेकिन विरोध पर छोड़ दिया। आरोप है कि इस दौरान महिला किसान को पुलिस ने पकडकऱ घसीटा और मारपीट भी की थी। एमपी ट्रांसकों ने दूसरे दिन फिर कार्रवाई शुरू की। हमने इस मामले में विरोध दर्ज कराकर एसडीएम से शिकायत की थी। एसडीएम पुनासा ने इस मामले में थाने में बैठक लेकर जब तक मुआवजा नहीं मिलता, तब तक के लिए कार्रवाई रोकी थी।

1.65 करोड़ से हो रहे टॉवर स्थापित

पटेल ने बताया कि आरटीआइ में ली जानकारी के अनुसार एमपी ट्रांसको किसान के खेत में 1.65 करोड़ की लागत से 6 टॉवर लगाने की तैयारी में है, जबकि किसान को महज दो लाख रुपए दिए गए है। इस मामले में राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के साथ ही श्री रेवा गुर्जर महासभा भी आगे आईं है। बुधवार को ओंकारेश्वर में महासंघ और गुर्जर महासभा द्वारा तहसील कार्यालय का घेराव किया जाएगा।