24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खंडवा गौरव दिवस… 3 अगस्त फूड फेस्टिवल और गुरु पूर्णिमा के भंडारों में प्लास्टिक एक्सपेरिमेंट पर रहेगा प्रतिबंध

-कलेक्टर ने आयोजनों की समीक्षा की, दिए अधिकारियों को निर्देश -2 से 4 अगस्त तक मनाया जाएगा खंडवा का गौरव दिवस, होंगे कई आयोजन
2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Jul 24, 2026

Khandwa Gaurav Diwas

खंडवा. बैठक में आयोजन को लेकर चर्चा करते कलेक्टर।

खंडवा का गौरव दिवस इस वर्ष 2 से 4 अगस्त तक पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इन तीन दिवसीय आयोजनों की तैयारियों और समीक्षा के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि 3 अगस्त की शाम को आयोजित होने वाले फूड फेस्टिवल के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का एक्सपेरिमेंट किसी भी स्थिति में न हो, इसे सुनिश्चित किया जाए।

देशी पत्तल या केले के पत्तों में परोसे प्रसादी

कलेक्टर गुप्ता ने गौरव दिवस की बैठक में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर खंडवा शहर में समाजसेवियों द्वारा आयोजित होने वाले भंडारों के संबंध में भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन भंडारों में सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्माकोल का एक्सपेरिमेंट बिल्कुल नहीं किया जाना चाहिए। पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए उन्होंने भंडारों में पत्तल या केले के पत्ते के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने की सलाह दी, ताकि आयोजन पर्यावरण हितैषी बन सकें। भंडारों के दौरान सभी भंडारा स्थानों पर डस्टबीन रखने के निर्देश भी दिए।

watch video

साफ-सफाई आवश्यक रूप से करा ली जाए

कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी के सचिव और निगमायुक्त को निर्देश दिया कि मंडी परिसर में आयोजित होने वाली चित्रकला प्रतियोगिता से पूर्व परिसर की साफ-सफाई आवश्यक रूप से करा ली जाए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को मैराथन दौड़ में छोटे बच्चों को शामिल न करने और केवल कक्षा नौवीं से बारहवीं एवं कॉलेज के बच्चों को ही सम्मिलित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर अरविंद चौहान, एसडीएम ऋषि कुमार सिंघई, सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सहित आयोजन से जुड़े विभिन्न अधिकारी और आयोजन समिति के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

2 अगस्त को होगा वॉइस ऑफ खंडवा का फाइनल

खंडवा गौरव दिवस के अवसर पर किशोर कुमार सांस्कृतिक प्रेरणा मंच द्वारा वॉइस ऑफ खंडवा गायन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता तीन वर्गों में हो रही है, जिनके ऑडिशन राउंड पूरे हो चुके है। क्वाटर फाइनल राउंड 30 जुलाई को, सेमी फाइनल राउंड 31 जुलाई को होगा। प्रतियोगिता का फाइनल 2 अगस्त को किशोर कुमार सभागृह में होगा। फाइनल के विजेताओं को गौरव दिवस 4 अगस्त पर अनाज मंडी में होने वाले किशोर नाइट, खंडवा गौरव सम्मान कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा और मंच से गाने का मौका भी दिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

खंडवा

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग