खंडवा

भगवान महावीर जयंती पर सकल जैन समाज ने निकाली प्रभात फेरी, रथ यात्रा, हुआ धर्म ध्वजा वंदन

-भाजपा, कांग्रेस सहित सर्व समाज ने किया शोभायात्रा का स्वागत

2 min read
Mar 31, 2026
खंडवा. रथ यात्रा में महिलाओं ने दी भजनों पर नृत्य की प्रस्तुति।

भगवान महावीर जयंती पर प्रात: 5.30 बजे सराफा पाŸवनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से शहर के विभिन्न मार्गों पर प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभातफेरी के समापन पर तुलसी उद्यान में ध्वजारोहण समाज के वरिष्ठ वीरेंद्र जैन साटकुट, विनोदनी जैन, सुभद्रा जैन द्वारा किया गया।

दिगंबर जैन मंदिर से निकली रथयात्रा
यहां रथ यात्रा के लिए समाजजनों द्वारा बोली लगाई गई। भगवान महावीर स्वामी की रथ यात्रा प्रात: 8 बजे पाŸवनाथ दिगंबर जैन मंदिर सराफा से निकाली गई जो महावीर जैन उद्यान पहुंची। जैन स्तंभ महावीर वाटिका में केसरिया ध्वज अतिथि एसडीएम ऋषि सिंघई, डॉ. सुभाष जैनी, सुरेश लुहाडिय़ा द्वारा फहराया गया। स्वागत वीरेंद्र जैन ने किया एवं संचालन पंकज जैन महल द्वारा किया गया। रथ यात्रा में कांतिभाई जैन, संजय पंचोलीया ने भजनों की प्रस्तुति दी। पं. निखिलेश जैन द्वारा समस्त धार्मिक क्रियाएं संपन्न हुई।

अभिषेक, शांतिधारा के साथ हुई महाआरती
महावीर उद्यान में ध्वजारोहण के बाद रथयात्रा घासपुरा महावीर जैन मंदिर पहुंची। यहां महाआरती के साथ महिला मंडलों एवं श्रद्धालुओं ने भक्ति नृत्य भी किया। तत्पश्चात रथयात्रा नमिनाथ श्वेतांबर मंदिर पहुंची यहां भी श्वेताम्बर जैन समाज द्वारा सामूहिक आरती की गई। यहां से रथयात्रा पोरवाड़ दिगम्बर जैन धर्मशाला पहुंची जहां पर भगवान महावीर का अभिषेक व शांतिधारा एवं आरती की गई।

इन्होंने किया स्वागत
रथ यात्रा में भाजपा संभाग प्रभारी सुरेश शर्मा, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर अमृता अमर यादव, मुकेश तन्वे, पूर्व महापौर सुभाष कोठारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी, नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर, सुनील जैन, प्रेमांशु चौधरी, सुधांशु जैन ने हाथों से खींचा एवं भगवान महावीर की आरती भी की।

इन्हें मिला रथ यात्रा का सौभाग्य
सोमवार को निकली रथ यात्रा में सरोज स्व. सुभाष गदीया, सचिन गदिया को महावीर भगवान को रथ पर लेकर बैठने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अविनाश जैन, अंकित जैन सराफ परिवार को श्रीजी का रथ हांकने का एवं श्रीजी का स्वर्ण कलश चतुर्थ कलश करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्रीजी शांति धारा करने का सौभाग्य विहार ग्रुप को प्राप्त हुआ। जसवंती कैलाशचंद जैन लोनारा परिवार को श्रीजी की माला पहनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

89 साल पुराना है लकड़ी का रथ
जैन समाज द्वारा महावीर जयंती पर निकाली जाने वाली रथ यात्रा में 400 किलो लकड़ी से बना रथ 89 साल पुराना है। रथ यात्रा के दौरान रथ पर पीतल की सजावट भी की जाती है। पूर्व में इस रथ को बैलों द्वारा खींचा जाता था, कालांतर में भगवान महावीर के अंहिसा परमोधर्म को अपनाते हुए जैन समाज द्वारा हाथों से खींचा जाने लगा है। रथ में 3 सारथी, 4 चंवर झुलाने वाले, 2 छड़ी दरबार और श्रीजी की प्रतिमा थामने के लिए एक व्यक्ति सवार होता है।

Published on:
31 Mar 2026 12:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर