खंडवा

पंचकल्याणक महोत्सव… सरस्वती के लिए साधना एवं लक्ष्मी के लिए मेहनत करना पड़ती है -मुनि आदित्य सागर

-जन्म कल्याण के अवसर पर आज निकलेगी शोभा यात्रा, हाथी पर सवार होंगे लाभार्थी

2 min read
Apr 13, 2026
खंडवा. कार्यक्रम में उपस्थित समाजजन।

जैन धर्म का सबसे बड़ा धार्मिक अनुष्ठान पंचकल्याणक महामहोत्सव धार्मिक उत्साह के साथ आयोजित हो रहा है। संत आदित्य सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में अयोध्या नगरी के पंडाल में प्रतिष्ठाचार्य पीयूष जैन के मार्गदर्शन एवं संगीतकार मनीष जैन के भजनों में धार्मिक क्रियायों के साथ पंचकल्याणक महोत्सव चल रहा है। रविवार को प्रवचन के दौरान मुनि आदित्य सागर महाराज ने कहा सरस्वती के लिए साधना एवं लक्ष्मी के लिए मेहनत करना पड़ती है। जब आपके पास सरस्वती आएगी तो लक्ष्मी पुत्र भी आपके आगे हाथ जोड़ते हमेशा मिलेंगे।

संकल्प शक्ति के आगे सब चीज बौनी
उन्होंने का आपकी संकल्प शक्ति के आगे सब चीज बौनी है,यदि आपका संकल्प गहरा है तो विश्व की कोई भी शक्ति आपको पीछे नहीं हटा सकती, संकल्प शक्ति बनाए रखना आपका जीवन उत्सव निश्चित बनेगा। भगवान आदिनाथ ने संकल्प शक्ति के कारण ही तीर्थंकर की पदवी प्राप्त की थी। उम्र मायने नही रखती है संकल्प शक्ति और जोश मायने रखता है। वह कभी आपके पास है तो आप कोई भी कठिन से कठिन कार्य आसानी से कर सकते हैं।

अष्टधातु की प्रतिमा की हो रही प्राण प्रतिष्ठा
समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि बजरंग चौक स्थित महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में संगमरमर की मुनिसुव्रत नाथ एवं भारत भगवान की प्रतिमा के साथ अष्टधातु की आदिनाथ भगवान एवं रत्नजडित गौतम गणधर स्वामी की प्रतिमाओं का पंचकल्याणक महोत्सव चल रहा है।

15 घंटे चल रही धार्मिक क्रियाएं
समिति के प्रचार मंत्री प्रेमांशु जैन, पंकज सेठी ने बताया कि रविवार को 15 घंटे तक धार्मिक कियाएं चलीं। मुनि के पाद पक्षालन एवं जिनवाणी भेंट करने का सौभाग्य आलोक सेठी एवं रमेश रावका परिवार को प्राप्त हुआ। श्रीजी की आरती करने का सौभाग्य अरुण जैन परिवार को प्राप्त हुआ।

आज निकलेगी हाथी, घोड़े पर शोभायात्रा
सोमवार को भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव होगा प्रात: 5 बजे से धार्मिक क्रियायों के साथ प्रात: 9 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में दो हाथी पर सौधर्म इंद्र इंद्राणी, कुबेर इंद्र के रूप लाभार्थी सवार रहेंगे। हाथी पर सौधर्म इंद्र इंद्राणी के रूप में संजय वंदना कासलीवाल, कुबेर इंद्र के रूप में सपना जितेंद्र लुहाड़िया के साथ अन्य इंद्र सवार होंगे। साथ ही शोभा यात्रा में घोड़े, बग्गी, बैंड बाजे, ढोलक एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु मातृशक्ति और बच्चे शामिल होंगे। समाज के अध्यक्ष दिलीप पहाड़िया, वीरेंद्र जैन, विजय सेठी, पवन रावका, राजेन्द्र छाबडा, सुरेश लुहाड़िया, पंकज छाबडा, कैलाश पहाड़िया, विकास बड़जात्या, सचिव सुनील जैन ने सभी सामाजिक बंधओ से इस जन्म कल्याणक उत्सव के कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य प्राप्त करने का अनुरोध किया हें।

Published on:
13 Apr 2026 12:11 pm
Also Read
View All