खंडवा

पीडीएस : असंगठित श्रमिकों का पोर्टल पर मैच नहीं हो रहा डाटा, 1400 गरीबों की पात्रता पर्चियां होल्ड

असंगठित श्रमिकों का डाटा ई-श्रम पंजीयन और पीडीएस के पोर्टल के बीच मैच नहीं हो रहा है। इससे 1400 गरीबों की पात्रता पर्चियां होल्ड हो गई हैं। पांच माह से पात्रता पर्चियों के इंतजार में जरूरतमंदों की आंखें पथराई गई हैं।

2 min read
Feb 25, 2026
खंडवा : असंगठित श्रमिकों की पात्रता पर्चियां पांच माह से जारी नहीं हुई। फोटो पत्रिका एआई

असंगठित श्रमिकों का डाटा ई-श्रम पंजीयन और पीडीएस के पोर्टल के बीच मैच नहीं हो रहा है। इससे 1400 गरीबों की पात्रता पर्चियां होल्ड हो गई हैं। पांच माह से पात्रता पर्चियों के इंतजार में जरूरतमंदों की आंखें पथराई गई हैं।

18 हजार की जारी हो चुकी है राशन पर्ची

इ-श्रम कार्ड धारियों के सत्यापन पूरा हो गया है। 18 हजार आवेदकों का डाटा मैच होने पर पात्रता पर्ची जारी हो चुकी हैं। जिनका डाटा मैच नहीं हो रहा है। उनका शासन स्तर पर निर्णय होगा। ये कहानी अकेले खंडवा में नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की है। जिले में बीस हजार से इ-श्रम कार्ड धारियों ने पीडीएस में पात्रता पर्चियों के लिए आवेदन किया है। चालू वर्ष-2025-27 में अब तक सत्यापन के दौरान 18 हजार इ-श्रम कार्ड धारियों को पात्रता पर्चियां जारी होने की सूचना है।

शासन स्तर पर 5 माह से होल्ड पर पर्चियां

विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पोर्टल पर डाटा मैच नहीं होने से 1400 कार्ड धारियों की पात्रता पर्चियां शासन स्तर होल्ड कर दी गई हैं। प्रभावित परिवारों को पांच माह बीतने से पर्चियां पर कोई निर्णय नहीं हो सका है। इ-श्रम कार्ड धारी महिलाएं व पुरुष राशन की पात्रता के लिए आवेदन दे रहे हैं। अधिकारी ऐसे परिवारों को समझाइश दे रहे हैं कि शासन स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। इसका निर्णय शासन स्तर पार होगा।

इन जरूरतमंदों को जारी हो रहीं पर्चियां

नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में एससी, एसटी, दिव्यांग, भवन संनिर्माण समेत अन्य श्रेणी के जरूरतमंद गरीबों को राशन की पात्रता पर्चियां जारी हो रही हैं। शेष के आवेदन ऑनलाइन अमान्य कर दिए गए हैं। चालू वित्तीय वर्ष में ढाई हजार से अधिक अपात्रों के आवेदन अमान्य किए जा चुके हैं।

पोर्टल से 1300 आयकरदाता हो चुके बाहर

शासन ने आयकरदाताओं को पीडीएस सिस्टम से बाहर कर दिया। इनकी जगह जरूरतमंद गरीबों को राशन की पात्रता पर्चियां रेगुलर जारी हो रही हैं। पीडीएस सिस्टम के पोर्टल से अगस्त-2025 में 16 हजार संदिग्धों का राशन होल्ड कर दिया गया था। सत्यापन के बाद 1300 आयकरदाता मिले। सभी आयकरदाताओं को पोर्टल से बाहर कर दिया गया। इनकी जगह जरूरतमंदों को पात्रता पर्चियां जारी की जा रही हैं।

फरवरी में अब तक 82 फीसदी ही वितरण

फरवरी के पहले सप्ताह में अभी तक 82 फीसदी पात्र परिवारों को राशन मिला है। शुरुआत में सर्वर पांच दिनों तक गोल गोल घूमता रहा। एक दो दिन तक बंद भी र हा। इससे वितरण व्यवस्था भी प्रभावित हो गई थी। प्रक्रिया धीमी होने के कारण 24 फरवरी की स्थिति में अभी तक 18 फीसदी परिवारों को राशन नहीं मिला है। अधिकारियों का दावा है कि शत प्रतिशत परिवारों को होली त्योहार के पहले वितरण हो जाएगा।

इनका कहना...दिनेश सावले, डिप्टी कलेक्टर

इ-श्रम पंजीयन कार्ड धारियों का डाटा पोर्टल पर मैच नहीं हो रही है। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसका निर्णय शासन स्तर पर होगा। संभावना है कि जल्द समस्या दूर हो जाएगी।

Published on:
25 Feb 2026 12:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर