खंडवा

PWD : विधायकों की कमजोर मॉनीटरिंग से जनता की राह आसान नहीं, 483 करोड़ की योजनाएं अधूरी…

अफसर और नेताओं की कमजोर मॉनीटरिंग के चलते फील्ड में सड़कों के निर्माण की प्रगति धीमी है। सांसद, विधायक और क्षेत्रीय प्रतिनिधियों की शिथिलता के कारण 50 में से 35 सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है।

2 min read
Apr 12, 2026
खंडवा : जिले में 35 से अधिक सड़कों के साथ कई पुलों के निर्माण अधूरे हैं। फोटो : एआई

अफसर और नेताओं की कमजोर मॉनीटरिंग के चलते फील्ड में सड़कों के निर्माण की प्रगति धीमी है। सांसद, विधायक और क्षेत्रीय प्रतिनिधियों की शिथिलता के कारण 50 में से 35 सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है।

बारिश में जनता को नहीं मिलेगी सहूलियत

आला अफसरों और क्षेत्रीय प्रतिनिधियों की कमजोर मॉनीटरिंग के चलते 100 से अधिक ग्रामों की राह बारिश के पूर्व आसान नहीं होगी। डेढ़ साल से अधिक समय से स्वीकृत सड़कों के निर्माण की प्रगति कछुआ चाल से भी धीमी है। चारों विधानसभा क्षेत्र में 50 सड़कों में से 28 के कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। 7 मार्गों का निर्माण अभी शुरू ही नहीं हुए। स्वीकृत मार्गों का निर्माण बारिश से पूर्व कार्य पूर्ण नहीं होने से जनता को सहूलियत नहीं मिलेगी।

50 सड़कों में से 15 के कार्य पूर्ण हो गए

प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी की समीक्षा बैठक में पीडब्ल्यूडी ने दावा किया है कि मांधाता, हरसूद, खंडवा और पंधाना विस क्षेत्र में 50 सड़कों में से 15 के कार्य पूर्ण हो गए हैं। 28 सड़कों के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। 7 के कार्य जल्द शुरू होंगे। इन सड़कों की लागत 483 करोड़ 18 लाख 89 हजार रुपए है। पीडब्ल्यूडी की प्रस्तुत रिपोर्ट में अधिकारियों ने दावा किया है कि ज्यादातर सड़कें बारिश के पूर्व पूर्ण हो जाएंगी।

रिछफल- इंधावडी : 5.40 किमी निर्माण अधूरा

रिछफलफाटे से इंधावडी मार्ग 9 करोड़ 14 लाख 32 हजार रुपए से 8.40 किमी निर्माणाधीन है। कार्य पूर्ण करने का समय दो माह बचे हुए हैं। अभी तक सड़क का निर्माण 3 किमी हुआ है। अब दो माह के भीतर 5.40 किमी बाकी है।

1.50 किमी मार्ग का निर्माण शुरू नहीं हो सका

ग्राम चिकढ़ालिया से पुनासा नर्मदा नगर मुख्य मार्ग तक 1.50 किसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। कार्य पूर्ण करने की जून-2026 तक है। अभी तक कार्य शुरू नहीं हो सका है। 148.41 लाख रुपए लागत के इस कार्य में वन क्षेत्र की अनुमति अटकी हुई है। कमजोर पैरवी और मॉनीटरिंग के कारण निर्माण कार्य पूर्ण नहीं कर सके।

कार्य आदेश 6 माह बाद हुआ जारी, नींव में अटका पुल

बीड से शाहपुरा पिपलानी मार्ग पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण होना है। 250 मीटर पुल का निर्माण 15 करोड़ 71 लाख 75 हजार रुपए लागत का कार्य है। 3 फरवरी 2025 को टेंडर हुआ। अभी तक फाउंडेशन में अटका हुआ है। इसकी वजह टेंडर प्रक्रिया के बाद 6 माह बाद 9 सितंबर-2025 को कार्य आदेश जारी हुआ।

विधानसभावार स्वीकृत कार्य, पूर्ण प्रगति और आरंभ

मांधाता 14-05- 07- 02

हरसूद 16 -05-10- 01

खंडवा 06-01- 04- 01

पंधाना 14-04-07- 03

कुल 50-15-28-07

नोट : पीडब्ल्यूडी की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार

इनका कहना : नरेंद्र मंडलोई, ईई, पीडब्ल्यूडी

जिन कार्यों की प्रगति धीमी है। प्रगति बढ़ाने पत्र जारी किए गए हैं। 7 कार्यों के टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है। कार्य आदेश की प्रक्रिया चल रही है। 28 मार्ग प्रगति पर हैं। सभी के कार्य पूर्ण होने की अवधि अलग-अलग हैं। निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कराए जाएंगे।

Published on:
12 Apr 2026 11:41 am
Also Read
View All