मध्यप्रदेश के खंडवा-बुरहानपुर के लड़का-लड़की ने प्यार किया। लड़की ने सबकुछ न्यौछावर कर दिया, लेकिन आशिक ने दूसरे से सगाई कर ली। एफआईआर दर्ज।
खंडवा/बुरहानपुर. शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक की दूसरी युवती से सगाई हो गई है। मामले में पीडि़ता ने कोतवाली थाने में युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। बांग्लादेश घासपुरा निवासी २४ वर्षीय पीडि़ता ने पुलिस को बताया करीब तीन साल पहले रिश्तेदार की शादी में आरोपित वसीम पिता इकबाल अंसारी निवासी खेराती बाजार बुरहानपुर से मुलाकात हुई थी। इस दौरान उससे दोस्ती हुई। कुछ दिन बाद फोन पर बात होने लगी। इस बीच उसने शादी करने की बात कही। वह शादी के लिए तैयार था। इस दौरान उसने कई बार दुष्कर्म किया।
दूसरी लड़की से सगाई कर ली
१४ फरवरी को उससे निकाह करने की बात कही, तो बात को टाल दिया। कुछ समय तक इंतजार किया और १९ सितंबर को फोन लगाया तो वसीम का मोबाइल बंद था। परेशान होकर परिजन को फोन लगाया और जानकारी ली। वहां से जवाब मिला वसीम ने दूसरी लड़की के साथ सगाई कर ली है। अब फोन मत लगाना। इस पर पीडि़ता ने वसीम के खिलाफ कोतवाली थाने में दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया है।
घर में घुसे चोर, मकान मालिक जागा तो भाग गए
खंडवा. ग्राम मिनावामाल में रविवार रात बदमाशों ने एक मकान में सेंध लगाने का प्रयास किया। मकान मालिक के जागने से बदमाश मौके से भाग निकले। अर्जुन निवासी मिनावामाल के मकान में रात करीब १.३० बजे दो बदमाश सेंध लगाने घुसे। यहां उन्होंने चोरी का प्रयास किया, लेकिन किसी के होने की आहट सुन अर्जुन जागा तो दो बदमाश नजर आए। शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। इधर, शोर शराबा सुन बदमाश मौके से भाग निकले। ग्रामीणों ने उनका पीछा किया, लेकिन हाथ से निकल गए। हालांकि अर्जुन ने वारदात को अंजाम देने आए बदमाशों को पहचान लिया। इस आधार पर उसने किल्लौद थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। अर्जुन की शिकायत पर किल्लौद पुलिस ने आरोपित अशोक पिता मांगीलाल बलाही सहित एक अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।