खंडवा

धार्मिक, प्राचीन धरोहरों का होगा जीर्णोद्धार, विकसित करने 6.55 करोड़ की टेंडर प्रक्रिया पूरी

शहर में रामेश्वर कुंड, पदम कुंड समेत प्राचीन धरोहरों के साथ ही राजा हरिश्चंद्र मुक्तिधाम को विकसित किया जाएगा। टेंडर की प्रक्रिया फाइनल होने के बाद निर्माण में बाधा डालने वाले अतिक्रमण को जिला प्रशासन और निगम की संयुक्त टीम ने निरीक्षण कर कार्य योजना तैयार की है।

2 min read
May 17, 2026
खंडवा : रामेश्वर कुंड का प्रतीकात्मक फोटो

शहर में रामेश्वर कुंड, पदम कुंड समेत प्राचीन धरोहरों के साथ ही राजा हरिश्चंद्र मुक्तिधाम को विकसित किया जाएगा। टेंडर की प्रक्रिया फाइनल होने के बाद निर्माण में बाधा डालने वाले अतिक्रमण को जिला प्रशासन और निगम की संयुक्त टीम ने निरीक्षण कर कार्य योजना तैयार की है।

रामेश्वर कुंड में गाद निकालने की प्रक्रिया शुरू

शहर के धार्मिक प प्राचीन स्थलों को विकसित किया जाएगा। निगम ने 6.55 करोड़ के टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली है। धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द शुरू होगा। रामेश्वर कुंड में गाद निकालने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

अफसरों ने संयुक्त रूप से किया निरीक्षण

16 मई की सुबह 8 बजे रामेश्वर कुंड़, पदम कुंड और हरिशचंद्र मुक्त धाम परिसर पर शासकीय भूमियों का सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम समेत निगमायुक्त ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर संयुक्त रूप से कार्रवाई की कार्य योजना तैयार की है।

रामेश्वर कुंड में 15 अतिक्रमण हटेंगे

रामेश्वर कुंड परिसर में निरीक्षण कर अतिक्रमण को देखा। इस दौरान अधिकारियों ने सीता कुंड के पास चार से अधिक और मंदिर की छोर में पट्टे की भूमि पर अधिक एरिया में किए गए निर्माण को देखा। सीमांकन कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का निर्णय लिया है। यहां कुल मिलाकर 15 से अधिक अतिक्रमण हैं।

2.60 करोड़ रुपए से विकसित होगा रामेश्वर कुंड

नगरीय क्षेत्र में धार्मिक और प्राचीन धरोहरों को विकसित किए जाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। रामेश्वर कुंड का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण 2.60 करोड़ रुपए से होगा। कुंड से गाद निकालने का कार्य शुरु कर दिया गया है। बाउंड्री निर्माण के साथ कई कार्य होंगे।

1.40 करोड़ से पदम कुंड का होगा जीर्णोद्धार

शहर के धार्मिक एवं प्राचीन स्थल पदम कुंड का 1.40 करोड़ से जीर्णोद्धार होगा। बाउंड्री समेत श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सौंदर्यीकरण का भी कार्य होगा।

मुक्ति धाम का 2.55 करोड़ से होगा कायाकल्प

हरिश्चंद्र मुक्ति धाम परिसर का कायाकल्प लिया जाएगा। यहां पर आने वाले लोगों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। 2.55 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया जाएगा। बाउंड्रीवाल के साथ अन्य कई निर्माण किए जाएंगे।

इनका कहना : बजरंग बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट

निगम आयुक्त्, एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों के साथ भ्रमण किया गया है। रामेश्वर कुंड, पदम कुंड और हरिशचंद्र धाम में शासकीय भूमियों का सीमांकन किया जाएगा। इसके बाद विकसित किए जाने में बाधा डालने वाले कब्जा को हटाया जाएगा।

Published on:
17 May 2026 12:08 pm
Also Read
View All