16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीजल-पेट्रोल : पहले दिन ग्राहकों की जेब पर 20 लाख का बोझ, पंपों पर स्टॉक घटा

युद्ध का असर एक बार फिर डीजल-पेट्रोल पर तेजी पड़ने लगा है। है। इस पर स्टॉक कम होने के साथ ही तेल कंपनियों ने डीजल डीजल 3.08 रुपए और पेट्रोल को पेट्रोल 3.27 रुपए बढ़ा दिया है। इससे किसान, व्यापारी और आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ेगा

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

May 16, 2026

diesel-petrol

खंडवा : डीजल-पेट्रोल के भाव बढ़े, एआई फोटो

युद्ध का असर एक बार फिर डीजल-पेट्रोल पर तेजी पड़ने लगा है। है। इस पर स्टॉक कम होने के साथ ही तेल कंपनियों ने डीजल डीजल 3.08 रुपए और पेट्रोल को पेट्रोल 3.27 रुपए बढ़ा दिया है। इससे किसान, व्यापारी और आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ेगा।

नई दरें लागू होने से महंगा हुआ डीजल-पेट्रोल

जिले में शुक्रवार को पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की नई दरें ल लागू हो गईं। खंडवा में पेट्रोल 3.27 रुपए महंगा हुआ है। एक दिन पहले 107.82 रुपए प्रति लीटर और शुक्रवार को महंगा होने के बाद 111.9 रुपए लीटर हो गया। इसी तरह डीजल 3.08 रुपए महंगा हुआ है। पहले 93.11 रुपए लीटर और अब 96.19 रुपए प्रति लीटर भाव हो गया है। जबकि तेल कंपनियों ने दोनों पर तीन-तीन रुपए दर बढ़ाया है।

खंडवा में हर रोज 3.25 लाख लीटर डीजल की खपत

खंडवा में डीजल की खपत प्रतिदिन औसत 3 लाख 25 हजार लीटर है। और पेट्रोल की औसत खपत 2 लाख 25 हजार लीटर तक है। पेट्रोल टंकियों पर पहले दिन ग्राहकों पर जेब पर करीब 20 लाख रुपए का बोझ बढ़ा है। जिले में 116 पेट्रोल पंप सक्रिय है। कइयों पर स्टाक कम हो गया। इससे आम आदमी पर आर्थिक बोझ अधिक बढ़ेगा। इस अवसर बाजार पर भी पड़ेगा। कई व्यापारियों ने कहा कि ट्रांसपोर्ट के भाव बढ़ जाएंगे। इससे सामग्री की कीमतों में भी असर पड़ेगा।

डीपो, रिफाइनरी में मेंटेनेंस डिमांड आपूर्ति धीमी

पंप एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि डीपो और रिफाइनरी में मेंटेनेंस के कारण डिमांड की आपूर्ति की गति धीमी हो गई है। पैनिक जैसी स्थित नहीं है। सतत वितरण कार्य चल रहा है। हर तीसरे पंप का स्टाक कम होने लगा है। डिमांड समय से नहीं मिला तो स्टाक और कम हो सकता है। मेंटनेंस के बाद स्थिति में सुधार होगा।

डीजल महंगा होने का असर किसानों पर भी असर

डीजल का वर्तमान समय में ट्रांसपोर्टर, बस संचालकों के साथ ही किसानों भी पड़ेगा। किसान ट्रैक्टर-ट्राली से जोताई, बोवनी और अनाज के विक्रय आदि में उपयोग कर रहा है। इसके अलावा पंप से सिंचाई में डीजल का उपयोग किया जा रहा है।

फैक्ट फाइल

सामग्री पहले अब मंहगा

पेट्रोल 107.82 111.9 3.27 रुपए

डीजल 93.11 96.19 3.08 रुपए

इनका कहना : दिनेश सावले, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी

डीजल-पेट्रोल के स्टाक की सामान्य स्थिति में है। सभी पंप पर पंपों पर डीजल-पेट्रोल उपलब्ध है। किसी तरह के पैनिक जैसी स्थिति नहीं है।