13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ड्रॉप आउट : स्कूल चले हम…16 हजार बच्चों ने छोड़ी पढ़ाई, 7 हजार ने लिया टीसी

स्कूल शिक्षा विभाग ने चालू शैक्षणिक सत्र में एक अप्रेल से स्कूलों में नए प्रवेश शुरू कर दिए। इस दौरान ड्रापआउट बच्चों की रिपोर्ट जारी की गई है। जिसमें 16 हजार 352 बच्चों ने पढ़ाई छोड़ दी है। मुख्यधारा में लाने शिक्षक पसीना बहा रहे हैं।

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

May 16, 2026

Drop out, we go to school

खंडवा : ड्रॉप आउट की एआई फोटो

स्कूल शिक्षा विभाग ने चालू शैक्षणिक सत्र में एक अप्रेल से स्कूलों में नए प्रवेश शुरू कर दिए। इस दौरान ड्रापआउट बच्चों की रिपोर्ट जारी की गई है। जिसमें 16 हजार 352 बच्चों ने पढ़ाई छोड़ दी है। मुख्यधारा में लाने शिक्षक पसीना बहा रहे हैं।

ड्रॉप आउट बच्चों के लिए योजनाएं बेमानी

चालू शैक्षणिक सत्र में 16 हजार से अधिक बच्चों ने पढ़ाई छोड़ दी है। डेढ़ हजार से अधिक बच्चों का पलायन हो गया है। इसके अलावा पढ़ाई के दौरान ही चार हजार से अधिक बच्चे अदर मोड में चले गए हैं। इसमें पहली से 12 वीं तक बच्चे शामिल हैं। ऐसे बच्चों के लिए सरकार की योजनाएं बेमानी हैं। स्कूलों में बच्चों को मिड-डे मिल, मुफ्त किताबें, यूनिफार्म, छात्रवृत्ति आदि सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके बाद भी ड्रापआउट कम नहीं हो रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक पढ़ाई के दौरान स्कूल छोडने वाले बच्चों का सत्यापन कर उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए पसीना बहा रहे हैं।

स्कूलों में वापस प्रवेश दिलाने की तैयारी

जिले में 16,352 बच्चों ने अध्ययन के दौरान स्कूल आना छोड़ दिया है। इन ड्रापआउट बच्चों का सत्यापन किया जा रहा है। जिसमें पलायन और स्थानांतरण प्रमाण पत्र लेने वाले बच्चों की संख्या अधिक है। सत्यापन के दौरान कई ऐसे बच्चे भी मिल हैं जिनके घरों की स्थित ठीक नहीं है। माता पिता मजदूरी करने निकल जाते हैं और स्कूल जाने वाले बच्चे घरों में छोटे बच्चों की देखरेख करते हैं। इसके लिए विशेष अभियान चलाकर उन्हें फिर से स्कूलों में प्रवेश दिलाने की तैयारी की जा रही है। इसके अतिरिक्त, वे बच्चे जिन्होंने पलायन या अन्य विभिन्न कारणों से स्कूल छोड़ा है, उन्हें भी चिन्हित किया जा रहा है ताकि उनकी शिक्षा सुनिश्चित की जा सके।

1626 बच्चों का पलायन, 7100 बच्चों ने लिया टीसी

स्कूल शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार ड्रापआउट बच्चों में 1626 बच्चों का परिवार रोजगार के लिए पलायन कर गया है। इससे स्कूल छोड़ दिए । इसके अलावा 7100 से अधिक बच्चे स्कूलों से टीसी से लेकर अन्य शैक्षणिक संस्थाओं में चले गए हैं। इसके अलावा 21 बच्चों को फोर्सली ड्रापआउट में डाल दिया गया है।

मुख्यधारा में लाने सत्यापन किया जा रहा

जिला शिक्षा अधिकारी पीएस सोलंकी ने बताया कि ड्रापआउट बच्चों का सत्यापन का कार्य चल रहा है। एक सप्ताह में सभी बच्चों का सत्यापन का कार्य पूर्ण हो जाएगा। प्राथमिकता के आधार पर स्कूल छोड़ने वाले बच्चों को वापस शिक्षा की मुख्यधारा में लाना है।

फैक्ट फाइल

बलड़ी 455

छैगांव मा 1333

हरसूद 1029

खालवा 3672

खंडवा 3893

पंधाना 3511

पंधाना 2459

कुल 16352

नोट : आंकड़े शासन को भेजी गई रिपोर्ट से लिए गए हैं।