13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जन कल्याण शिविर : पहले दिन 3 हजार लाभार्थी पहुंचे, 2600 को मिला लाभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत में अब तक के सबसे अधिक कार्यकाल की उपलब्धता में केंद्रीय व राज्य सरकार ने नगर निगम, जनपद पंचायत मुख्यालयों पर तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर आयोजित कर वंचित पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ वितरण कर रही है।

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Jun 13, 2026

public welfare camp

जन कल्याण शिविर : पहले दिन 3 हजार लाभार्थी पहुंचे, 2600 को मिला लाभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत में अब तक के सबसे अधिक कार्यकाल की उपलब्धता में केंद्रीय व राज्य सरकार ने नगर निगम, जनपद पंचायत मुख्यालयों पर तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर आयोजित कर वंचित पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ वितरण कर रही है।

आयुष्मान, अटल पेंशन योजनाओं का लाभ

नगर निगम और जनपद मुख्यालयों पर शुक्रवार को तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का शुभारंभ हुआ। पहले दिन तीन हजार आवेदन पहुंचे। इस दौरान आयुष्मान, अटल पेंशन समेत विभिन्न योजनाओं के 2600 लाभार्थियों को लाभ वितरण किया गया। पात्र लाभार्थियों के आवेदन लिए गए। नगर निगम परिसर में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने शिविर का शुभारंभ किया। जनपद स्तर पर भी क्षेत्रीय विधायकों समेत जनप्रतिनिधियों ने किया है।

सांसद, विधायकों ने गिनाई उपलब्धियां

नगर निगम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि कहा कि शासन की विभिन्न योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। ऐसे शिविर नागरिकों को योजनाओं से सीधे जोडऩे का माध्यम हैं। उन्होंने उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से देशभर में व्यापक स्तर पर लाभ पहुंचाया गया है। इसी तरह क्षेत्रीय विधायकों ने भी उपलब्धियां गिनाई है। कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, सोमनाथ काले, राजेश यादव, दिनेश पालीवाल, भरत पटेल सहित अन्य पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

गिनाई ये उपलब्धियां

58 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए।

आयुष्मान के 43.5 करोड़ कार्ड जारी ।

उज्ज्वला योजना में 10 करोड़ कनेक्शन बांटे।

अटल पेंशन में 8.66 करोड़ सदस्यों को सामाजिक सुरक्षा।

पीएम सूर्य घर योजना में लाखों परिवार लाभ लिए।

प्रतिनिधियों ने स्टाल का किया अवलोकन

जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों द्वारा निगम परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागों के प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया गया। इस दौरान योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया एवं उपलब्ध सेवाओं का निरीक्षण किया गया।

सांसद ने शुगर वीपी की कराई जांच

परिसर में स्वास्थ्य शिविर में रक्तचाप एवं शुगर जांच भी कराई गई। शिविर में सांसद ने भी शुगर व बीपी की जांच कराई। चिकित्सकों के अनुसार सांसद की बीपी नार्मल रही। इस दौरान 100 से अधिक लोगों की जांच की गई।