13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उप संचालक ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, बंद आइसीयू, स्टाफ की कमी आई सामने

भोपाल से आए उप संचालक डॉ. सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने गुरुवार को मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल द्वारा संयुक्त रूप से संचालित अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों, आइसीयू, इमरजेंसी वार्ड और अन्य विभागों का जायजा लेकर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सर्जिकल और गायनी आइसीयू बंद मिलने पर उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।

less than 1 minute read
Google source verification
गैर संचारी रोग (एनसीडी) विभाग

निरीक्षण के दौरान डॉ. सेंगर बी ब्लॉक में संचालित आइसीयू पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने सर्जिकल और गायनी आइसीयू बंद होने के कारणों की जानकारी ली। इस पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. रणजीत बड़ोले और सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल ने बताया कि नर्सिंग स्टाफ की कमी के कारण दोनों इकाइयों का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। अधिकारियों ने स्टाफ उपलब्ध होते ही सेवाएं शुरू करने की बात कही।

इमरजेंसी और दवा स्टोर रूम का भी किया निरीक्षण

उप संचालक ने इमरजेंसी वार्ड और दवा स्टोर रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, दवा उपलब्धता और आपातकालीन सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्थाओं में सुधार और संसाधनों के बेहतर उपयोग के निर्देश दिए गए।

एनसीडी क्लीनिक में सुधार के निर्देश

निरीक्षण के दौरान गैर संचारी रोग (एनसीडी) विभाग का भी अवलोकन किया गया। यहां बुजुर्ग मरीजों की नियमित जांच, हाइट और वेट रिकॉर्डिंग तथा अन्य स्वास्थ्य परीक्षणों को बेहतर ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से मरीजों की स्क्रीनिंग और फॉलोअप प्रक्रिया को मजबूत बनाने को कहा गया। डॉ. सेंगर ने डेंटल ओपीडी का निरीक्षण कर मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।