खंडवा

…इसलिए उपसरपंच व पंच ने छोड़ा जूते चप्पल पहनना

मप्र के खंडवा जिले में रोचक मामला सामने आया है। उपसरपंच व पंच ने एक समय का भोजन त्याग दिया है। जूते चप्पल भी नहीं पहन रहे। इसकी वजह ये है कि...
2 min read
• •
Updated: 10 Dec 2017, 8:38 PM IST
khandwa
khandwa

खालवा, खंडवा. खालवा जनपद के रायपुर पंचायत के उप सरपंच एवं पंच ने गांव के ओडीएफ होने तक चप्पल-जूते नहीं पहनने और एक ही समय भोजन करने का संकल्प लिया है। गांव को स्वच्छ बनाने के लिए ऐसा किया है। गांव में ४० शौचालय बनाने का लक्ष्य कुछ दिनों में पूरा करना है। यहां 90 शौचालय बनने हैं। लगभग 50 बन चुके हैं। शेष शौचालय बनाए जाने हैं। लोगों ने अरुचि दिखाई तो उप सरपंच जगदीश पवार व पंच शंकरसिंह राठौर ने जूते-चप्पल त्याग दिए। एक समय का भोजन भी त्याग दिया।
पंचायत प्रतिनिधियों के संकल्प लेने से गांव में शौचालय बनने के काम में तेजी आई है। बचे सभी 40 शौचालय
बनने लगे हैं। कुछ दिनों में ही पूरे होने की संभावना है। गांव के सभी 90 शौचालय निर्माण पूरा करने के लिए 12 दिसंबर का लक्ष्य तय किया है। गांवों को ओडीएफ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिला स्तर से लेकर गांव स्तर तक निगरानी के साथ ही ग्रामीणों को प्रेरित करने के लिए काम हो रहे हैं। जिला पंचायत सीईओ ने खालवा जनपद के रायपुर में चौपाल लगाई। ग्रामीणों को शौचालय बनवाने व उनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गांव के गणमान्य लोगों से बात करके ग्रामीणों को प्रेरित करने का आग्रह किया। अब तक करीब 87 हजार शौचालय बन गए हैं। करीब 17 हजार शौचालय बनाए जाने का काम बाकी है। इन्हें जनवरी तक बनाने का लक्ष्य जिला पंचायत ने रखा है। इनके अलावा करीब 30 हजार शौचालय की मरम्मत कराई गई है। 17 हजार शौचालय बन जाने के बाद जिले के सभी गांवों में प्रत्येक घर में शौचालय हो जाएगा। जिले को शीघ्र ओडीएफ घोषित करने की कवायद जारी है। इसके लिए गांव-गांव अभियान भी चलाया जा रहा है। लोगों को प्रेरित किया जा रहा है कि वे शौचायलय निर्माण कराएं और उसका उपयोग करें। अभियान जारी है।

Published on: