खंडवा

स्कूल शिक्षा विभाग : 9 वीं में प्रवेश को लेकर आयु सीमा में उलझे अभिभावक-शिक्षक

स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों में प्रवेश के लिए आयु की सीमा 13 वर्ष तय कर दी है। इसको लेकर आठवीं उत्तीर्ण कर 9 वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले बच्चों की उम्र को लेकर शिक्षकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। विभाग ने नर्सरी से कक्षा एक तक आयु की न्यूनतम एवं अधिकतम सीमा पूर्व में ही निर्धारित की है।
2 min read
Jun 29, 2026
School Education Department
खंडवा : 9 वीं में प्रवेश को लेकर आयु सीमा तय, लंबी कतार

स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों में प्रवेश के लिए आयु की सीमा 13 वर्ष तय कर दी है। इसको लेकर आठवीं उत्तीर्ण कर 9 वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले बच्चों की उम्र को लेकर शिक्षकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। विभाग ने नर्सरी से कक्षा एक तक आयु की न्यूनतम एवं अधिकतम सीमा पूर्व में ही निर्धारित की है।

आयु सीमा के दायरे में 500 से अधिक छात्र

स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि चालू शैक्षणिक वर्ष में 9 वीं में प्रवेशित के समय छात्र की आयु 13 वर्ष पूर्ण होना अनिवार्य है। इस आदेश के बाद अभिभावकों और स्कूल प्राचार्यों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई प्राचार्यों ने इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन मांगा है। उम्र के दायरे में 500 से अधिक छात्र आ गए हैं। शिथिलता नहीं मिली तो नामांकन की प्रक्रिया होल्ड हो सकती है।

उत्कृष्ट विद्यालय में 30 बच्चों की उम्र कम

स्कूल शिक्षा विभाग में आठवीं पास आउट छात्रों का 9 वीं में प्रवेश के दौरान 13 वर्ष उम्र अनिवार्य कर दिया है। स्कूलों में प्रवेश के लिए पहुंचने वाले एक तिहाई छात्रों की उम्र 13 से कम हो रही है। अभिभावकों के अनुसार उत्कृष्ट विद्यालय में 9 वीं कक्षा में प्रवेश के लिए आठवीं पास आउट बच्चों ने प्रवेश परीक्षा पास की है। जिसमें करीब 30 बच्चों की उम्र निर्धारित डेडलाइन से कम है। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान शिक्षक अभिभावकों से जन्म प्रमाण पत्र भी ले रहे हैं।

8वीं पास के बाद 9 वीं में प्रवेश के लिए उम्र का पेंच

आनंद नगर सांदीपनि स्कूल में प्रवेश के लिए पहुंचे नए छात्रों की उम्र की सीमा पूरी नहीं कर सके। शिक्षकों ने उन्हें उसी स्कूल में प्रवेश के लिए भेज दिया गया। जहां से उन्होंने आठवीं की परीक्षा पास की थी। दोनों निजी स्कूल के छात्र हैं। सांदीपनि स्कूल में आठवीं पास चार से अधिक ऐसे छात्र हैं जिनकी उम्र गाइड लाइन से कम है। ये कहानी अकेले उत्कृष्ट और सांदीपनि स्कूल में ही नहीं बल्कि पीएम श्री सूरजकुंड समेत जिलेभर में है।

शासन से निर्धारित न्यूनतम व अधिकतम आयु वर्ष

कक्षा न्यूनतम आयु ( एक अप्रेल की स्थिति में )

नर्सरी 3 वर्ष एवं अधिकतम 4 वर्ष 6 माह

केजी-1 4 वर्ष एवं अधिकतम 5 वर्ष 6 माह

केजी-2 5 वर्ष एवं अधिकतम 6 वर्ष 6 माह

कक्षा-1 6 वर्ष एवं अधिकतम 7 वर्ष 6 माह

इनका कहना : पीएस सोलंकी, प्रभारी डीईओ

अभियान के तहत प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। शासन की ओर से उम्र पहले से निर्धारित है। फिलहाल अभी शासन से रोक जैसा कोई आदेश नहीं आया है। असमंजस जैसी स्थिति नहीं होनी चाहिए। समीक्षा के बाद कुछ बता सकेंगे।

Published on:
29 Jun 2026 11:38 am