खंडवा

विश्व साक्षरता दिवस : खंडवा में 2.51 लाख असाक्षर हुए साक्षर, 29 हजार को 2027 तक साक्षर करने का लक्ष्य

विश्व साक्षरता दिवस पर खंडवा जिले के लिए अच्छी खबर है। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में खंडवा ने प्रदेश के बेहतर प्रदर्शन करने वाले टॉप-10 जिलों में जगह बनाई है। जिले ने निर्धारित लक्ष्य का 97 प्रतिशत हासिल कर उपलब्धियां प्राप्त की है। 1 से 15 सितंबर तक साक्षरता पखवाड़े में विशेष गतिविधियां ।
2 min read
Sep 08, 2026
world literacy day
world literacy day@photo ai 2026

विश्व साक्षरता दिवस पर खंडवा जिले के लिए अच्छी खबर है। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में खंडवा ने प्रदेश के बेहतर प्रदर्शन करने वाले टॉप-10 जिलों में जगह बनाई है। जिले ने निर्धारित लक्ष्य का 97 प्रतिशत हासिल कर उपलब्धियां प्राप्त की है। 1 से 15 सितंबर तक साक्षरता पखवाड़े में विशेष गतिविधियां ।

99 लाख 68 हजार शिक्षार्थी उल्लास से जुड़े

मार्च 2026 की स्थिति में जिले में 2 लाख 59 हजार 239 असाक्षरशिक्षार्थियों की पहचान की गई थी। इनमें से अब तक करीब 2 लाख 51 हजार शिक्षार्थीसाक्षर होने में सफल रहे हैं। शेष लोगों को भी साक्षर बनाने के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार खंडवा का प्रदर्शन प्रदेश के प्रमुख जिलों में शामिल है। प्रदेशभर में अब तक 99 लाख 68 हजार 100 शिक्षार्थियों को उल्लास अभियान से जोडा़ गया है। इनमें से 84 लाख 46 हजार 498 शिक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है।

प्रदेश में जिला स्तर पर इनका प्रदर्शन बेहतर

जिला स्तर पर झाबुआ, नीमच और विदिशा ने निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 100 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की है। वहीं बुरहानपुर और खंडवा ने 97 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर बेहतर प्रदर्शन किया है।

शिक्षकों, स्वयं सेवकों की भूमिका अहम

खंडवा में अभियान की सफलता के पीछे शिक्षकों, स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों, स्थानीय समुदाय, स्व-सहायता समूहों, प्रशासन और विभिन्न विभागों की भूमिका रही है। साक्षरता अभियान से बड़ी संख्या में ऐसे लोगों को पढ़ने-लिखने का अवसर मिला, जो अब तक शिक्षा की मुख्यधारा से दूर थे।

8 सितंबर को कार्यक्रम होंगे

जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी पीएस सोलंकी ने बताया कि 1 सितंबर से 15 सितंबर तक साक्षरता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान संकुल, ग्राम और ब्लॉक स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। विश्व साक्षरता दिवस पर 8 सितंबर को जिले से लेकर ग्राम स्तर तक विशेष कार्यक्रम होंगे।

2027 तक तक चलेगा अभियान

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम वर्ष 2022 से 2027 तक संचालित किया जा रहा है। वर्ष 2026-27 में शेष चिन्हित असाक्षरों को अभियान से जोड़करसाक्षर बनाने पर विशेष फोकस किया जाएगा।

फैक्ट फाइल

2,59, 239 असाक्षरशिक्षार्थी चिन्हित

करीब 2.51 लाख अब तक हुए साक्षर

97 प्रतिशत लक्ष्य के मुकाबले उपलब्धि

2022 से 2027 तक साक्षरता कार्यक्रम

1 से 15 सितंबर तक साक्षरता पखवाड़ा

इनका कहना : पीएस सोलंकी, जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी

लक्षित साक्षरों का ऑनलाइन सर्वे पूर्ण कर लिया गया है। वर्ष 2026-27 में ब्लॉक और जिला स्तर पर गतिविधियां आयोजित कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करेंगे। शासन की गाइडलाइन के तहत लगातार गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

Updated on:
08 Sept 2026 12:07 pm
Published on:
08 Sept 2026 12:07 pm