खंडवा

स्कूल शिक्षा विभाग : 2500 छात्रों को नहीं मिली गणवेश राशि, 3000 बच्चों के खाते में ट्रांजेक्शन फेल

स्कूल शिक्षा विभाग में चालू शैक्षणिक सत्र-2025-26 के साढ़े चार माह बीत गए। बावजूद इसके दो हजार स्कूली बच्चों के खाते में गणवेश ( ड्रेस ) राशि नहीं पहुंची। बच्चे बगैर ड्रेस स्कूल पहुंच रहे हैं। तीन हजार बच्चों के खाते का ट्रांजेक्शन फेल हो गया है।
2 min read
Nov 17, 2025
District Cooperative Bank Shivpuri is not giving the amount
District Cooperative Bank Shivpuri is not giving the amount

चालू शैक्षणिक सत्र-25-26 में स्कूल शिक्षा विभाग के सकूलों में बच्चे, अभिभावक गणवेश राशि के लिए बैंकों का चक्कर लगा रहे हैं। कागजों प्रक्रिया में गणवेश राशि उलझी हुई है। शिक्षक बोले, दस्तावेज में त्रुटियों का चल रहा सुधार

कागजों में उलझी गणवेश राशि

स्कूल शिक्षा विभाग में चालू शैक्षणिक सत्र-2025-26 के साढ़े चार माह बीत गए। बावजूद इसके दो हजार स्कूली बच्चों के खाते में गणवेश ( ड्रेस ) राशि नहीं पहुंची। बच्चे बगैर ड्रेस स्कूल पहुंच रहे हैं। तीन हजार बच्चों के खाते का ट्रांजेक्शन फेल हो गया है। जिला शिक्षा अधिकारी पीएस सोलंकी का दावा है कि जिनके खाते में राशि नहीं पहुंची है, उनके दस्तावेज और खाता नंबरों की त्रुटियों में सुधार कार्य चल रहा है। साथ ही राशि दोबारा जारी की जा रही है।

1.16 लाख बच्चों में से 1.6 लाख छात्रों के खाते में भेजी राशि

चालू शैक्षणिक सत्र में 1.16 लाख छात्रों के खाते में गणवेश राशि जारी करनी है। प्रत्येक छात्रों के खाते में 600-600 रुपए जारी करना है। परियोजना कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 1.6 लाख छात्रों के खाते में राशि एक माह पहले जारी की गई है। इसमें 3147 छात्रों के खाते का ट्रांजेक्शन फेल हो गया है। शेष ढाई हजार छात्रों के खाते में राशि जारी करने की प्रकिया चल रही है।

खाते त्रुटिपूर्ण, डीबीटी नहीं होने से ट्रांजेक्शन फेल

स्कूल प्राचार्यों की ओर से मुख्यालय पर भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार जिन छात्रों के खाते में ट्रांजेक्शन फेल हुए हैं उनके खाते त्रुटिपूर्ण हैं। किसी के ऋण वाले खाते बंद हैं तो कइयों का खाता नंबर गलत है। कुछ के डीबीटी और इ-केवायसी नहीं होने से ट्रांजेक्शन फेल है। गणवेश राशि प्रभारी एपीसी रश्मि चौरे ने बताया कि जिनके खाते त्रुटिपूर्ण हैं सुधार का कार्य चल रहा है।

बैंक का चक्कर लगा रहे अभिभावक

बच्चों के खाते का ट्रांजेक्शन फेल होने पर अभिभावक और शिक्षक बैंक का चक्कर लगा रहे हैं। बैंकों ने बच्चों को दस्तावेज सुधार के साथ इ-केवायसी और डीबीटी कराने के लिए सुझाव दे रहे हैं। कइयों छात्रों के दस्तावेजों में त्रुटियां होने से सुधार कराने में पसीना छूट रहा है।

फैक्ट फाइल

ब्लाक बच्चों की संख्या ( ट्रांजेक्शन फेल )

बलडी 85

छैगांव माखन 253

हरसूद 253

खालवा 978

खंडवा 330

पंधाना 874

पुनासा 374

कुल 3174

नोट : आंकड़़े 14 नवंबर की स्थिति में।

इनका कहना

जिला शिक्षा अधिकारी पीएस सोलंकी का कहना है कि कुछ बच्चों के खाते व दस्तावेज में त्रुटियां हैं। शिक्षक उनके सुधार कार्य में लगे हुए हैं। जिन बच्चों के खाते में ट्रांजेक्शन फेल हुए हैं। उनके सुधार के बाद दोबारा राशि जारी करने की प्रक्रिया की जा रही है। इसकी समीक्षा प्रतिदिन की जा रही है। संभावना है कि एक सप्ताह में समस्या दूर हो जाएगी।

Updated on:
17 Nov 2025 11:40 am
Published on:
17 Nov 2025 11:40 am