खंडवा

प्रदेश के इस स्थान पर विरोध के बाद शिफ्ट हुई दरगाह

दरगाह के आजू-बाजू से हाइवे निकाल दो: मुरीद, 5 साल पहले हुआ था सर्वे, अब कुछ भी संभव नहीं: एसडीएम
2 min read
• •
Updated: 23 Mar 2022, 9:24 PM IST
Shifting of Dargah on Khirala Marg
Shifting of Dargah on Khirala Marg

बोरगांव बुजुर्ग. इंदौर- ऐदलाबाद फोरलेन निर्माण का कार्य चल रहा है और इसी को लेकर बोरगांव में खिराला मार्ग स्थित उडऩशाह वली बाबा की दरगाह जो की हाइवे निर्माण के बीच में आ रही थी, उसे प्रशासन ने बुधवार को शिफ्टिंग करने का कार्य किया है। दरगाह शिफ्टिंग की खबर पर बुधवार को बोरगांव, खिराला और इस्लामपुर के मुस्लिम समुदाय के लोग मौके पर पहुंचे।
दरगाह शिफ्टिंग की बात से समुदाय के लोग चिंतित नजर आए और उन्होंने कहा की दरगाह सैकड़ों वर्ष पुरानी है, प्रशासन ने कोई ऐसा रास्ता निकालना चाहिए की दरगाह यथावत रह जाए।
यहां समुदाय के लोगों की ओर से खिराला निवासी अय्यूब भोपाली ने दरगाह शिफ्टिंग के लिए पहुंची पंधाना एसडीएम डॉ. आरती सिंह के सामने बात रखते हुए कहा की क्या दरगाह के आजू बाजू से हाइवे नही निकाल सकते है।
इस बात के जवाब में एसडीएम सिंह ने कहा की हाइवे सर्वे 5 वर्ष पहले हुआ है और अब हम इसमें कुछ भी नही कर सकते है।
समुदाय के लोगों ने कहा की दरगाह को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने का फैसला हम नही ले सकते उसके लिए जो हमारे बड़े लेवल के लोग होते है उन्ही से बात करना पड़ेगी। इधर अधिकारियों ने कहा की आप लोगों को पहले से ही नोटिस और समय दिया जा चुका है अब आज शिफ्टिंग का कार्य होगा, अधिकारियों ने कहा की आप चाहो तो अभी उन्हें बुलाकर विधि विधान से शिफ्टिंग की प्रक्रिया करवा सकते हो।
एसडीएम ने समुदाय के लोगों को समझाया की इस हाइवे का उपयोग हम नही करेंगे इसी क्षेत्र की जनता करेगी। हाइवे निर्माण से आप सभी को फायदा होगा, हम तो आज यहां नौकरी कर रहे है कल कही और होंगे।
लंबी समझाइश के बाद सभी मुरीद मान गए और फिर अधिकारियों की उपस्थिति में दरगाह को उस जगह से हटाकर हाइवे के बाजू से स्थित एक खिराला निवासी अहमद खत्री के खेत में शिफ्ट किया गया है।
शिफ्टिंग को लेकर बुधवार को यहां पंधाना तहसीलदार नितिन चौहान, नायब तहसीलदार अंजली गुप्ता, खंडवा हेड क्वार्टर डीएसपी दीपा मांडवे, पंधना टीआई हरे सिंग रावत, छैगांव माखन थाना प्रभारी राधेश्याम मालवीय, आरआई सुनिल बागुल, पटवारी, कोटवार और पुलिस बल मौजूद रहा है।

Published on: