खंडवा

खंडवा में चुने जाएंगे तीन जिलों के निशानेबाज

श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में होगा चयन

less than 1 minute read
sharp_shooters.jpg
now shooters will be able to keep more than two weapons

खंडवा. मप्र राज्य शूटिंग अकादमी भोपाल के लिए रायफल, पिस्टल एवं शॉटगन विधा का प्रतिभा चयन खंडवा में किया जाना है। यहां खरगोन, बुरहानपुर एवं खंडवा के निशानेबाजों का चयन श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में 15 मई को दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे तक किया जाएगा। प्रतिभा चयन कार्यक्रम के लिए संचालनालय से प्रशिक्षकों की समिति गठित की गई है। भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शूटिंग अकादमी की तीनो विधाओं शॉटगन, पिस्टल, रायफल के सम्बंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। साथ ही शूटिंग से संबंधित विडियो दिखाए जाएंगे। वेपन होल्ड करने के तरीके भी दिखाए जाएंगे। जिससे खिलाड़ियों को शूटिंग के प्रति रूझान बढ़े एवं ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी शूटिंग में हिस्सा लें। खिलाड़ियों की उंचाई, वजन, उम्र व ब्यौरे के साथ-साथ उनके सीखने की क्षमता का ट्रायल लिया जाएगा। फेस-2 के लिए आगे खिलाड़ियों को 3 दिन का मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग रेंज पर शूटिंग सिखाई जाएगी एवं अगले स्तर पर चयनित खिलाड़ियों के लिए सात दिवसीय कैम्प लगाया जाएगा। इसके बाद अंतिम टेलेन्ट सर्च किया जाएगा। प्रतिभा चयन कार्यक्रम में गांव, विकासखंड व जिले के 13 से 16 वर्ष के बालक-बालिका भाग ले सकते हैं। आवेदन के साथ जन्म का प्रमाण पत्र या बोर्ड की मार्कशीट की मूल प्रति एवं आधार कार्ड साथ लेकर आना अनिवार्य है। खिलाड़ी अपने वेपन साथ लेकर आ सकते हैं। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी रुचि शर्मा ने बताया है कि अकादमी के लिए चयनित खिलाड़ी को अकादमी में प्रवेश दिया जाएगा। जिसका समस्त व्यय विभाग वहन करेगा। जबकि प्रतिभागियों को भोजन एवं यात्रा व्यय स्वयं वहन करना होगा।

Published on:
13 May 2022 04:37 pm