खंडवा

ओंकारेश्वर में 13 किमी फोरलेन में 5 किमी अतिक्रमण, कागजों में अटका ढाई किमी का भूमि अधिग्रहण

ओंकारेश्वर में सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। फोरलेन मार्ग से लेकर अन्य विकास के साथ ही 500 करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्य किए जाने की तैयारी है। इसमें इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाइवे से ओंकारेश्वर नए बस स्टैंड तक 13 किमी लंबा फोरलेन मार्ग का निर्माण शामिल है। फोरलेन का निर्माण शुरू हो गया है। लेकिन अभी ढाई किमी एरिया में निजी भूमि का अधिग्रहण कागजी कार्रवाई में उलझा हुआ है

2 min read
Mar 27, 2025

इंदौर-इच्छापुर हाइवे से ओंकारेश्वर नए बस स्टैंड तक फोरलेन मार्ग में ढाई किमी एरिया में मोरटक्का, मोरघडी और कोठी में निजी भूमि अधिग्रहीत किए जाने की कार्रवाई दो साल में पूरी नहीं हो सकी है। मुआवजा के लिए 13.77 करोड़ रुपए राशि स्वीकृत है। विभाग ने कलेक्टर के पीडी खाते में 9 करोड़ 83 लाख रुपए जमा कर चुका है। हैरानी की बात तो यह कि 13 किमी लंबे इस फोरलेन मार्ग में 5 किमी एरिया में जगह-जगह अतिक्रमण है। इसे हटाने का कार्य भी भगवान भरोसे चल रहा है।

ओंकारेश्वर में सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। फोरलेन मार्ग से लेकर अन्य विकास के साथ ही 500 करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्य किए जाने की तैयारी है। इसमें इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाइवे से ओंकारेश्वर नए बस स्टैंड तक 13 किमी लंबा फोरलेन मार्ग का निर्माण शामिल है। फोरलेन का निर्माण शुरू हो गया है। लेकिन अभी ढाई किमी एरिया में निजी भूमि का अधिग्रहण कागजी कार्रवाई में उलझा हुआ है। हैरानी की बात तो यह कि 13 किमी लंबे इस फोरलेन मार्ग में 5 किमी एरिया में जगह-जगह अतिक्रमण है। इसे हटाने का कार्य भी भगवान भरोसे चल रहा है। अधिकारियों का दावा है कि निजी भूमि अधिग्रहीत किए जाने के लिए अवार्ड पारित हो गया है। अतिक्रमण भी जैसे-जैसे मार्ग का निर्माण रहा रहा हैै। वैसे-वैसे अतिक्रमण लोग स्वयं हटा रहे हैं।

13.77 करोड मुआवजा का वितरण कागजों में उलझा

इंदौर-इच्छापुर हाइवे से ओंकारेश्वर नए बस स्टैंड तक फोरलेन मार्ग में ढाई किमी एरिया में मोरटक्का, मोरघडी और कोठी में निजी भूमि अधिग्रहीत किए जाने की कार्रवाई दो साल में पूरी नहीं हो सकी है। मुआवजा के लिए 13.77 करोड़ रुपए राशि स्वीकृत है। विभाग ने कलेक्टर के पीडी खाते में 9 करोड़ 83 लाख रुपए जमा कर चुका है। मुआवजा राशि 5 करोड़ रुपए राशि और जमा करने के लिए विभाग ने भू-अर्जन अधिकारी को को 22 मार्च को पत्र लिखा है। बताते हैं कि ढाई किमी एरिया में निजी भूमि के अधिग्रहीत के लिए अवार्ड पारित किया गया है।

एक साल में 25 में से 13 पुलिया का निर्माण

इंछोर-इच्छापुर हाइवे से ओंकारेश्वर तक 134 करोड़ रुपए का टेंडर 4 मार्च 2024 को टेंडर हुआ।कार्य पूर्ण करने का अनुबंध मार्च 2026 तक है। एक साल बीत गए अभी तक सिर्फ पुलिया निर्माण शुरू हुआ है। मार्ग में कुल 25 पुलिया का निर्माण होना है। इसमें अभी तक 13 पुलिया का निर्माण पूर्ण का दावा है। शेष पूरा निर्माण कार्य बाकी है। ठेका रायसिंह एंड कंपनी को मिला है। लेकिन कार्य पेटी पर केदार इंफ्रा कर रही है। निर्माण की यही गति रही तो सिंहस्थ-28 तक पूरा नहीं होगा।

फैक्ट फाइल

ग्राम            अर्जित रकबा स्वीकृत अवार्ड राशि

माेरटक्का 6.58             1130,07080

मोरघड़ी 0.941             21283378

कोठी 0.105             3436438

योग 7.626             13,77,26,896

निजी भूमि का प्रस्तावित अवार्ड पारित हो गया है। प्रक्रिया भी जल्द पूरी हो जाएगी। मार्ग पर जिन जगहों पर अतिक्रमण है। जैसे-जैसे निर्माण हो रहा है वैसे-वैसे लोग स्वयं अतिक्रमण हटा रहे हैं। निर्माण की प्रगति बढ़ा दी गई है।

-हृदेश आर्य, कार्य पालन यंत्री, पीडब्ल्यूडी...

Updated on:
27 Mar 2025 06:50 pm
Published on:
27 Mar 2025 12:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर