अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं ने अनदेखा प्रदर्शन किया है। छात्र नेता कलेक्टर गेट पर भैंस को प्रशासन बनाकर मांगों का ज्ञापन सौंपा है। कलेक्टर कार्यालय पहुंचे तो वहा भी प्रदर्शन का नजारा देखकर दंग रह गए। किनारा कर कार्यालय में चले गए।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया है। छात्र नेता कलेक्टर गेट पर भैंस को प्रशासन का प्रतीक बनाकर मांगों का ज्ञापन सौंपा है। इस बीच कलेक्टर कार्यालय पहुंचे तो वहा भी प्रदर्शन का नजारा देखकर दंग रह गए। किनारा कर कार्यालय में चले गए।
सिविल लाइंस एरिया में पूनमचंद्र गुप्ता कॉलेज में मनमानी फीस वृद्धि की गई। प्रशासन की उदासीनता और कॉलेज की अव्यवस्था के खिलाफ छात्र नेताओं ने प्रदर्शन किया। नगर मंत्री दीपांशु पटेल, हर्ष वर्मा, अजय बंजारे समेत अन्य छात्र कलेक्ट्रेट में भैंस लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे। छात्रों के अनोखे प्रदर्शन को देखने कर्मचारी बाहर आ गए। इस बीच कलेक्टर ऋषव गुप्ता भी कार्यालय पहुंचे। कलेक्टर के सामने ही पोर्च के नीचे भैंस के पीठ पर प्रशासन का प्रतीकात्मक पोस्टर चस्पा कर मांगों का ज्ञापन सौंपा। न्याय दो के नारे भी लगाए।
प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने कहा कि प्रशासन को तीन माह के भीतर चार बार ज्ञापन दिया गया। अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। 5वीं बार भैंस को ज्ञापन दिया गया। छात्रों ने कहा कि टिक्कड़ केंटीन में अवैध रूप से एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए। यहां छात्रों को खतरा रहता है। इसकी जांच की जाए। परिसर में तीन स्कूल व एक कॉलेज भी है। कैंटीन के नाम पर होटल चलाया जा रहा है। निष्पक्ष जांच कार्रवाई की जाए।
प्रदर्शन के दौरान अभाविप विभाग छात्रा प्रमुख ज्योति यादव,जिला संयोजक अजय बंजारे,दक्ष खंडेलवाल, सिद्धि पराशर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-कॉलेज में लैब की उचित व्यवस्था की जाए।
-कॉलेज में शासन के मापदंड के तहत शिक्षक रखे जाए।
-कॉलेज प्रबंधन मनमानी फीस वृद्धि कर रहा, रोक लगाई जाए।
-कैंटीन के नाम पर निजी रेस्टोरेंट चल रहा, जांच कराई जाए ।
-कॉलेज को बीएड बताते हैं जबकि डिग्री कॉलेज है।
-कॉलेज में महिला सुरक्षा कर्मचारियों की व्यवस्था की जाए।
-टॉयलेट की रेगुलर सफाई की जाए।