खंडवा

समर्थन मूल्य : अंतिम दिन 6 हजार किसानों ने कराया पंजीयन, 38 हजार का रजिस्ट्रेशन

समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए तीन साल बाद ढाई गुना किसानों ने पंजीयन कराया है। 16 मार्च से उपार्जन केंद्रों पर शुरु होगी तौल, अभी तक गोदाम स्तरीय केंद्र तय नहीं है। किसान पंजीयन की तिथि 20 मार्च तक किए जाने की मांग कर रहे हैं।

2 min read
Mar 11, 2026
गेहूं फसल

समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए तीन साल बाद ढाई गुना किसानों ने पंजीयन कराया है। 16 मार्च से उपार्जन केंद्रों पर शुरु होगी तौल, अभी तक गोदाम स्तरीय केंद्र तय नहीं है। किसान पंजीयन की तिथि 20 मार्च तक किए जाने की मांग कर रहे हैं।

गेहूं बेचने 23 हजार अधिक ने कराया पंजीयन

समर्थन मूल्य पर इस बार उपज बेचने के लिए 38 हजार 224 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जो पिछले साल की तुलना में 23 हजार अधिक किसान समर्थन मूल्य पर उपज बेचने के लिए आगे आएं हैैं। मंगलवार को अंतिम दिन केंद्रों पर 6 हजार से अधिक अन्नदाताओं ने पंजीयन कराया है। जबकि पिछले तीन सालों में उपार्जन की स्थिति बेहद खराब रही। इस पर उम्मीद है कि गेहूं का बंपर उत्पादन होगा। इस लिए पंजीयन ढाई गुना अधिक हुआ है।

डेढ़ लाख मीट्रिक टन से अधिक खरीदी की उम्मीद

अफसरों को फीडबैक मिला है कि केंद्रों पर डेढ़ लाख मीट्रिक टन गेहूं तौल होने की उम्मीद है। पिछले साल 50 हजार टन तौल हुई थी। सहायक जिला आपूर्ति अधिकारी अमित सिंह चौहान का कहना है कि इस पर किसानों ने पंजीयन में रूचि दिखाई है। उम्मीद है कि गेहूं की अच्छी मात्रा में तौल होगी। शासन की गाइड लाइन पर केंद्रों पर तौल की व्यवस्था बनाई जा रही है। पंजीयन की तिथि मंगलवार की शाम तक बढ़ाए जाने की सूचना नहीं है। कुछ किसानों ने तिथि 20 मार्च तक बढ़ाए जाने की मांग की है। शासन से आदेश आने पर किसानों इसकी सूचना दी जाएगी।

चना बेचने दस हजार से अधिक किसानों का पंजीयन

चालू सीजन में गेहूं में ही नहीं बल्कि इस पर चना बेचने के लिए दस हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है। रिपोर्ट के अनुसार 35 हजार 139 किसानों ने गेहूं बेचने और 10 हजार 111 किसानों ने चना और 359 किसानों ने सरसों बेचने के लिए पंजीयन कराया है।

फैक्ट फाइल

तहसील पंजीकृत किसान

खंडवा 8737

हरसूद 5493

छैगांव मा 5336

पुनासा 5282

खालवा 4991

मूंदी 3313

पंधाना 2725

किल्लोद 2190

खंडवा नगर 157

कुल 38224

Published on:
11 Mar 2026 11:54 am
Also Read
View All

अगली खबर