खंडवा

स्वीमिंगपूल : नगर सरकार के प्रदेश स्तरीय स्वीमिंगपूल में विवाद, लगाया ताला

नगर निगम का प्रदेश स्तरीय स्वीमिंगपूल एक साल में ही विवादों में आ गया। निगम ने दस साल तक संचालित करने टेंडर किया है। फर्म और पार्टनरशिप के बीच संचालन का मौखिक अनुबंध एक साल भी नहीं झेल सका।

2 min read
Mar 15, 2026
खंडवा : स्वीमिंगपूल भवन में ताला लगाने पहुंचे निगम व पुलिस के अधिकारी

नगर निगम का प्रदेश स्तरीय स्वीमिंगपूल एक साल में ही विवादों में आ गया। निगम ने दस साल तक संचालित करने टेंडर किया है। फर्म और पार्टनरशिप के बीच संचालन का मौखिक अनुबंध एक साल भी नहीं झेल सका। शनिवार को कोर्ट के आदेश पर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पार्टनरशिप को बाहर कर स्वीमिंगपूल भवन के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया।

कोर्ट के आदेश पर फार्म को दिलाया पजेशन

स्वीमिंगपूल में कार्रवाई के दौरान के दौरान मौके पर मौजूद पार्टनर महेंद्र ने निगम पर मनमानी का आरोप लगाए। कहा बगैर नोटिस दिए कार्रवाई की जा रही है। निगम आयुक्त प्रियंका सिंह राजावत का कहना है कि कोर्ट के आदेश का पालन कराया गया है। पुलिस की संयुक्त टेंडर संचालक को पजेशन दिलाने की कार्रवाई में कार्रवाई की गई है। निगम व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई की गई।

पार्टनर ने पहले किया विरोध, फिर लगाए आरोप

निगम ने स्वीमिंगपूल संचालित करने देवा इंस्टीट्यूट गुडग़ांव को 10 साल का सशर्त ठेका दिया है। फर्म के प्रोपराइटर देवेंद्र लामा है। संचालन इंदौर निवासी महेंद्र बिल्लौरे कर रहे थे। दोनों के बीच खींचतान को लेकर मामला कोर्ट में पहुंचा। निगम और पुलिस की संयुक्त टीम शनिवार दोपहर बाद स्वीमिंगपूल भवन पहुंची। महेंद्र ने विरोध किया। पुलिस और अधिकारियों की सख्ती और कोर्ट का हवाला दिए जाने पर महेंद्र को बाहर किया। भवन के मुख्य गेट पर निगम ने ताला लगाने की कार्रवाई की है।

फर्म का उपयोग करने 15 % की पार्टनरशिप

महेंद्र का आरोप है कि कोर्ट ने पजेशन जैसा कोई आदेश नहीं दिया है। निगम ने मनमानी की कार्रवाई की है। एक साल से संचालन कर रहे महेंद्र ने तालाबंदी का विरोध किया। अधिकारियों से कहा कि टेंडर की प्रक्रिया उनके द्वारा पूरी की गई थी। 3 मार्च 2025 से संचालन कर रहा हूं। स्टेट स्तरीय प्रतियोगिता भी कराई। टेंडर के लिए फर्म का उपयोग करने 15 % पार्टनरशिप दी है। 85 फीसदी हिस्सा मेरा है। अब तक 54 लाख रुपए खर्च कर चुके हैं।

स्वीमिंग के लिए पहुंचे लोग परेशान, बैरंग लौटे

शनिवार शाम स्वीमिंग के लिए पहुंचे लोग ताला देखकर परेशान हो गए। उनका कहना है कि स्वीमिंग के लिए फीस जमा किया हूं। अलग-अलग टाइम के लिए 200 से अधिक लोगो ने प्रवेश लिया है। इसमें कुछ बच्चे सीखने के लिए प्रवेश लिया है। तैराक सीखने की प्रक्रिया की जा रही थी। लेकिन अचानक विवाद के चलते ताला लगने से तैराकी सीखने की प्रकिया ठप हो गई। इसको लेकर कथित संचालक महेंद्र से पैसे वापस किए जाने की मांग की है।

Published on:
15 Mar 2026 11:53 am
Also Read
View All

अगली खबर