खंडवा

तत्काल टिकट : यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, काउंटर पर नंबर लगाने 16 घंटे की वेटिंग, फिर भी निराश लौट रहे यात्री

होली त्योहार पर रेल यात्रियों को घर पहुंचने मुश्किलें बढ़ गई हैं। यहां तक कि तत्काल टिकट पाने स्टेशन के काउंटर पर नंबर लगाने आरक्षण केंद्र पर रात्रि विश्राम कर रहे हैं। खंडवा स्टेशन पर पिछले कई दिनों से यात्री तत्काल टिकट के लिए परेशान हैं।

3 min read
Mar 01, 2026
खंडवा : स्टेशन परिसर में तत्काल टिकट पानी काउंटर पर नंबर लगाने के लिए केंद्र के दरवाजे पर रात्रि विश्राम करते यात्री

होली त्योहार में कनफर्म टिकट की वेटिंग 30 अप्रेल तक बढ़ गई है। स्टेशन पर काउंटर पर पहला नंबर पानी के लिए आरक्षण केंद्र के बाहर रात्रि में ही यात्री विश्राम कर रहे हैं। यूपी, बिहार जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में 30 अप्रेल तक वेटिंग, त्योहार स्पेशल चलाने के बाद भी कम नहीं हो रही यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

वेटिंग के बाद खाली हाथ लौट रहे यात्री

होली त्योहार के समय अधिकांश ट्रेनों में कनफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। ऐसे में तत्काल कोटा में कनफर्म टिकट के लिए काउंटर पर लंबी कतार रही है। पहले आओ पहले पाओ के तहत काउंटर पर नंबर लगाने यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। दस से 16 घंटे मशक्कत के बाद जैसे-तैसे काउंटर पर पहला और दूसरा नंबर मिल रहा है। वेटिंग के बाद भी अधिकांश यात्रियों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

पहला नंबर लगाने केंद्र के दरवाजे पर रात्रि शो रहे

स्टेशन पर सुबह 10 बजे एसी और 11 बजे नाॅन एसी के तत्काल टिकट के लिए काउंटर पर नंबर लगाना पड़ता है। यात्री शनिवार की ट्रेन में तत्काल टिकट के लिए शुक्रवार को ही शाम 6 बजे से ही आरक्षण केंद्र पहुंच रहे हैं। केंद्रों पर कतार में खड़े शिवम के मुताबिक उसके भाई को पटना जाना है। चार दिन से तत्काल टिकट पाने के लिए स्टेशन से लौट रहा है। शनिवार को खिड़की पर पहला नंबर पाने के लिए शुक्रवार की शाम छह बजे ही आ गया। रात्रि में फर्श पर ही सोया, सुबह 25 यात्रियों की कतार लगी।

कर्मचारी काउंटर पर हर घंटे खींच रहे तस्वीरें

तत्काल टिकट के लिए काउंटर पर नंबर लगाने कतार में खड़े कर्मचारियों की हर घंटे तस्वीरें खींची जा रही है। सुबह 7 से 9 बजे के बीच दो बार तस्वीरें खींची। रेलवे कर्मचारी सुबह 9.40 बजे सभी के फार्म पर नंबर लिखा। सुबह 9.50 बजे काउंटर पर कतार लगी। फोटो खींचने के बाद 10 बजकर 7 मिनट के बीच सिर्फ दो खिड़की हैं। छह को एसी का टिकट मिला। जिसमें तीन कनफर्म और तीन वेटिंग थे। ताप्ती गंगा में थर्ड एसी में तीन टिकट। पवन एक्सप्रेस व अन्य ट्रेनों में तीन को टिकट मिला। शेष 10 से अधिक लोगों को निराश होकर लौटना पड़। कुछ ने तो वेटिंग में ले लिया।

नॉन एसी में में तत्काल कोटा नहीं मिल रहा

सुबह 11 बजे नान एसी में चार को ही टिकट मिला। शेष 11 को कनफर्म टिकट के लिए निराश होना पड़ा। इस संबंध में रेलवे भुसावल पीआरओ जीवन चौधरी का कहना है कि तत्काल कोटा का समय निर्धारित है। काउंटर पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सुविधाएं मिल रहीं हैं। ऑनलाइन स्वयं या फिर कहीं से भी टिकट कर सकते हैं।

दलालों की एंट्री रोकने दो बार खींच रहे तस्वीरें

स्टेशन पर रेलवे कर्मचारी तत्काल टिकट में दलालों की एंट्री को रोकने काउंटर परिसर में सुबह 6 बजे से 11 बजे के बीच दो बार फोटो खींच रहे हैं। तत्काल टिकट की तस्वीरें भुसावल भेजी जा रही हैं। शनिवार को टिकट काउंटर पर तत्काल टिकट के लिए पहुंचने से पहले छह व आठ बजे तस्वीरें खींची। इसके बाद काउंटर पर पहुंचने पर 10 बजे एसी और 11 बजे नान एसी वाले यात्रियों की तस्वीरें कैमरे में कैद किया। पूछने पर कर्मचारी ने बताया कि सभी तस्वीरें भुसावल भेजी जाती हैं।

एक लाइन में समझें ये समस्याएं

तत्काल कोटे की टिकट के लिए यात्रियों की लंबी कतार

तत्काल कोटे में सीमित सीटें होने से जल्द हो रही खत्म

दलालों के सक्रिय होने की आशंका से बढ़ाई सुरक्षा

दस से 16 घंटे तक घंटे की वेटिंग के बाद भी नहीं मिल रहा टिकट

कर्मचारी सुझाव दे रहे ऑनलाइन बुकिंग या स्टेशन पर सुबह पहुंचे।

इन ट्रेनों में 30 अप्रेल तक वेटिंग

एलटीटी राजगीर एक्सप्रेस (13202 )

महानगरी (22177 )

दरभंगा एक्सप्रेस (11033)

एलटीटी एक्सप्रेस (1108 )

कोलकाता मेल (12322 )

एलटीटी बनारस (12167 )

पुणे स्पेशल (11401) नॉट अवेलेबल

त्योहार को लेकर बढ़ी माथापच्ची

3 मार्च को होलिका दहन

4 मार्च को होली

19 मार्च को गुड़ीपड़वा

20 मार्च को इदुलफितर

26 मार्च को रामनवमी

31 मार्च को महावीर जयंती।

Published on:
01 Mar 2026 12:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर