खंडवा

टैक्स : गुजराती भवन, गुरुद्वारा अध्यक्ष समेत 65 संस्थाओं ने दबाया 1.25 करोड़ रुपए, कुर्की की तैयारी

नगरीय प्रशासन ने नगरीय क्षेत्र में संपत्तिकर, जलकर समेत अन्य टैक्स वसूली के लिए विशेष शिविर शुरु किया है। निगम के पहले दिन के विशेष शिविर में 35 लाख रुपए टैक्स जमा, 28 तक चालू रहेगा शिविर

2 min read
Feb 26, 2026
खंडवा : टैक्स वसूली के लिए लगाया शिविर

नगरीय प्रशासन ने नगरीय क्षेत्र में संपत्तिकर, जलकर समेत अन्य टैक्स वसूली के लिए विशेष शिविर शुरु किया है। निगम के पहले दिन के विशेष शिविर में 35 लाख रुपए टैक्स जमा, 28 तक चालू रहेगा शिविर

निगम ने 65 बड़े बकायेदारों को नोटिस

चालू वित्तीय वर्ष में नगर निगम का 56 करोड़ 15 लाख 81 हजार 063 रुपए फील्ड में टैक्स फंसा है। इसमें सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं ने भी 1.25 करोड़ रुपए टैक्स लंबे समय से दबा रखा है। इसमें एक लाख से अधिक भवन संपत्तिकर, जलकर के बकायेदारों शामिल हैं। निगम ने ऐसे 65 बड़े बकायेदारों को अंतिम नोटिस जारी किया है। जमा नहीं करने पर कुर्की वारंट की तैयारी है।

एक लाख से अधिक बकायेदारों को नोटिस

नगरीय प्रशासन के आदेश पर निगम के शिविर में एक लाख से टैक्स बकायेदारों की लिस्ट पहुंची। जिसमें आर्य समाज स्कूल वार्ड क्रमांक-2 ईंट भट्टा मार्ग का 1.78 लाख रुपए बकाया है। इसी तरह खंडेलवाल जिनिंग कंपनी, गुजराती समाज भवन, मध्य प्रदेश राज्य विपणन संघ, प्रबंधक भारत संचार निगम आदि सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं का बकाया है। निगम ने एक लाख से अधिक बकायेदारों को नोटिस जारी की है। निगम का दावा है कि चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 18 करोड़ रुपए वसूली हो चुकी है। संपत्तिकर, जलकर की राशि 37 करोड़ 60 लाख रुपए वसूल करना बाकी है। बकाया राशि वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

विशेष शिविर में 35 लाख रुपए जमा हुआ टैक्स

निगम ने बुधवार को 50 वार्डों में विशेष शिविर लगाया। शाम पांच बजे तक शिविर में 35 लाख रुपए जमा हुए। इसमें सबसे अधिक घंटाघर, आनंद नगर क्षेत्र में आयोजित शिविर में बकाया जमा किया गया। घंटाघर में 7 वार्डों का एक जगह पर शिविर लगा हुआ था। घंटाघर पर वार्ड 17 से 23 तक एक शिविर में लोग जमा करने के लिए पहुंचे।

मोहर्रिर ने सूचना देकर बुलाए

घंटाघर के आस-पास के मोहर्रिर फोन पर सूचना देकर बुलाए।शिविर में वैभव यादव, मुकेश, तेज सिंह आदि कर्मचारी रहे। बाजार प्रभारी प्रकाश राजपूत ने बताया कि शिविर आगामी तीन दिनों तक लगातार लगेंगे। इसके बाद आगे की तिथियां तय की जाएंगी।

ये हैं टॉप-10 दो लाख से अधिक टैक्स बकायादार

बकायादार बकाया राशि

आर्य समाज पाठशाला 417000

सूरज बाई 436727

मैनेजर संचायी सेविंग्स 301172

खान बहादुर अली 292295

वनिता विश्व भवन 290966

हरिकिशन पब्लिक स्कूल 287081

तहसील सह जिनिंग फैक्ट्री 285065

गुजराती भवन 265327

सुरेंद्र सिंह आजमानी 248234

गुरुसिंहसभा अध्यक्ष गुरुद्वारा 249135

---------------------------------------------------------

ये भी टॉप-5 एक लाख से अधिक बकायादारों की लिस्ट

मनोज यादव हुकुमचंद्र 182065

नन्हे लाल पाटिल रामजी 169218

अनिल चौरसिया 169696

कांति देवी तिवारी 136102

हुसैन अली 116448

-------------------------------------------

इनका कहना : एसआर सिटोले, उपायुक्त, नगर निगम

पहले दिन शिविर में रिकार्ड 35 लाख रुपए टैक्स जमा हुआ है। जनता का अच्छा सहयोग रहा। ये शिविर लगातार 28 फरवरी तक चलेगा। एक लाख से अधिक 65 बकायेदारों को अंतिम सूचना जारी की गई है। इसके बाद भी नहीं जमा करने वालों को कुर्की का वारंट जारी कर कार्रवाई करने की तैयारी है।

Published on:
26 Feb 2026 11:23 am
Also Read
View All