नगर निगम अफसरों की नई नर्मदा पाइप लाइन की टेस्टिंग में बड़ी लापरवाही सामने आई है। शुक्रवार को निगम ने बगैर सूचना टेस्टिंग के पानी को शहर की ढाई लाख से अधिक आबादी को पीने के लिए मटमैला पानी सप्लाई कर दी
शहर में मटमैला पानी की सप्लाई की सूचना से दोपहर बाद शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी नगर निगम पहुंचे। शहर अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने सिर पर गंदे पानी का घड़ा रखकर पहुंची। कांग्रेसियों ने निगम के खिलाफ नारेबाजी की। निगम अफसरों पर विश्वा कंपनी के साथ मिलकर 106 करोड़ रुपए की पेयजल योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाए।
नगर निगम अफसरों की नई नर्मदा पाइप लाइन की टेस्टिंग में बड़ी लापरवाही सामने आई है। शुक्रवार को निगम ने बगैर सूचना टेस्टिंग के पानी को शहर की ढाई लाख से अधिक आबादी को पीने के लिए मटमैला पानी सप्लाई कर दी। सुबह नल में साफ-पानी का इंतजार करते रहे। 10 बजे तक पानी साफ नहीं हुआ तो गंदे पानी का उपयोग करने को मजबूर हुए। अफसर और जल समिति के सदस्य सफाई देते रहे। इधर, इसकी सूचना से दोपहर बाद कांग्रेस ने निगम अफसरों को घेरा। पुंगी बजाकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाए।
नई पाइप लाइन में टेस्टिंग के समय से ही माइनर लीकेज हो गया। रूधि में गिट्टी खदान के पास शुक्रवार की सुबह सीएमआर कंपनी के कर्मचारी सुधारने में जुटे रहे। बंसल के खदान के पास गड्डे में पानी भर गया है। इधर, नर्मदा पाइप लाइन 50 किमी लंबी है। जबकि नई 37 किमी 500 मीटर बिछी है। पुरानी से नई में करीब 14 किमी का अंतर है। इससे पानी आपूर्ति का फ्लो अधिक है। टेस्टिंग के लिए नई पाइप को भरने 20 एमएलडी ( 4 करोड़ लीटर ) पानी लगा।
निगम ने सीएमआर कंपनी की नई पाइप लाइन की टेस्टिंग के लिए 28 अगस्त को दोपहर एक बजे चार पंपों का पानी छोड़ा। 29 अगस्त को दोपहर एक बजे तक लगातार गंदे पानी की सप्लाई की। टेस्टिंग का पानी बाहर बहाने की बजाए जनता को को पीने के लिए सप्लाई कर दी। निगम अफसरों की लापरवाही इस कदर कि टेस्टिंग के दौरान 24 घंटे के भीतर 37 एमएलडी ( 3.70 लाख लीटर पानी ) गंदे पानी की आपूर्ति कर दी। सुबह अफसरों के पास फोन पहुंचे तो पानी साफ करने की कोशिश की। शुक्रवार को दोपहर दो बजे तक गंदा पानी नलों में पहुंचा।
निगम के एमआईसी सदस्य एवं जल समिति अध्यक्ष राजेश यादव ने गंदे पानी पर सफाई दी। उन्होंने कहा, टेस्टिंग के दौरान दो घंटे का पानी सप्लाई हुआ है। इसकी सूचना वार्ड पार्षदों को दी गई है। वाट्एपग्रुप पर पर भेजी है। शाम चार बजे से पानी साफ हो गया। जलापूर्ति बाधित नहीं हो इसलिए सफाई जारी रखी गई।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता दीपक मुल्लू राठौर ने कहा कि निगम आयुक्त इस समय कार्यालय में नहीं हैं। उनका पता बताने वाले को 2100 रुपए का इनाम दिया जाएगा। कांग्रेंसियों को बताया गया कि निगमायुक्त वीसी में गई हुई है।
प्रदर्शन के दौरान निगम आयुक्त कार्यालय में नहीं थीं। उपायुक्त एसआर सिटोले ज्ञापन लेने पहुंचे। कांग्रेसियों ने कहा, विश्वा कंपनी जनता को दूषित पानी पिला रही है। कांग्रेस शहर अध्यक्ष रघुवंशी ने उपायुक्त के हाथ में गंदे पानी से भरा गिलास देकर बोलीं इसको आप पीजिए। उपायुक्त ने नहीं पिया तो कहा, इसी पानी को जनता को पी रही है। हमें पिला दीजिए। अध्यक्ष ने कहा उपायुक्त के हाथ से गिलास का गंदा पानी पी लिया। इस दौरान कांग्रेस नेता अर्चना तिवारी, नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर, मीना वर्मा, अयूबलाला, अबरार, अममद पटेल, राहुल समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
एसआर सिटोले, उपायुक्त, ननि...नई पाइप लाइन से सप्लाई शुरू करने टेस्टिंग चल रही है। इस बीच कुछ मटमैला पानी सप्लाई हुआ है। सुधार का प्रयास किया गया है। शाम चार बजे के बाद पूरी तरह साफ पानी की आपूर्ति शुरू हो गई।