खंडवा

ये चोर खास हैं.. पुलिस के ही घर करता है चोरी, अब तक 16 पुलिस लाइन को बनाया निशाना

पुलिस लाइन में चोरी करने वाला यह चोर खास हैं। इसे केवल पुलिसकर्मियों के घरों में चोरी करना पसंद हैं। वह भी इसलिए की यहां से उसे खाली हाथ नहीं लौटना पड़ेगा। कीमती गहने व रुपए मिल जाऐंगे। पुलिस के हाथ आए इस आरोपी युवक ने अपने दो साथियों के साथ दूसरी बार पुलिस लाइन की सुरक्षा व्यवस्था को भेदा और दो पुलिसकर्मियों के घर चोरी की।

2 min read
Feb 12, 2026

- तीन साल बाद दूसरी बार पुलिस लाइन में चोरी की, कहा पुलिसकर्मी घर में ही रखते हैं माल

पुलिस लाइन में 20 जनवरी को करनपाल सिंह पिता ऐदपाल सिंह और सुरेश खरते के क्वार्टर में चोरी हुई थी। करनपाल के घर से सोना-चांदी के गहने व 90 हजार रुपए और सुरेश के घर से लाखों के गहने व 6 हजार रुपए चोरी हुए थे। इस मामले में कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज किया था। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण आर्य ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अलीराजपुर में रहने वाले आरोपी दीपेश उर्फ दीपेंद्र पिता नानसिंह निवासी ग्राम सेवड़ तक पहुंची। पुलिस ने आरोपी दीपेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चुराया हुआ माल बरामद किया है।

बुरहानुपर पुलिस लाइन थी निशाने पर

आरोपी दीपेश अपने साथी रमेश व भुरलिया के साथ कुछ ही दिन पहले अलीराजपुर और मंदसौर की पुलिस लाइन में चोरी की थी। खंडवा पुलिस लाइन में चोरी करने के बाद उन्होंने बुरहानपुर पुलिस लाइन को चोरी करने की तैयारी कर ली थी। इससे पहले ही दीपेश गिरफ्तार हो गया। पुलिस अब उसके साथी रमेश और भुरलिया की तलाश कर रही है।

पुलिसकर्मी घर में रखते रुपए

आरोपी दीपेश का कहना है कि पुलिस लाइन उसका साफ्ट टारगेट है। उसने अपने साथियों के साथ अब तक केवल पुलिसकर्मियों के घरों में चोरी की। उसे पता है कि रात्रिकालीन गश्त में पुलिसकर्मी अपने घरों पर ताला लगाकर चले जाते हैं, यहां ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ पुलिसकर्मी लाइन क्वार्टर ले लेते हैं लेकिन यहां कम समय रहते हैं। वे अपने रुपए व गहने भी घर के अंदर रखते हैं। इसलिए उनके यहां से रुपए व गहने मिलने की पुरी संभावना होती है। अब तक की चोरी में कभी भी पुलिस के घर से खाली हाथ नहीं गया। 16 पुलिस लाइन को बनाया निशाना आरोपी दीपेश का कहना है कि वह और उसके साथी रमेश व भुरलिया पुलिस लाइन में चोरी करने आए थे। आरोपी दीपेश पर धार, होशगांदाबाद बड़वानी, खरगोन, खंडवा, हरदा, इंदौर, देवास में 16 नकबजनी के अपराध दर्ज हैं।

तीन साल पहले की दो थाना प्रभारी के घरों में की थी चोरी

पुलिस लाइन में 16 दिसंबर 2023 की रात मांधाता थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन, मोघट थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान और पुलिस वाहन चालक विवेक शुक्ला के घर के ताले टूटे थे। केवल टीआइ बिसेन के घर से सात लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने के गहने और 30 हजार रुपये चोरी हुए थे। धार पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा था। उनसे कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

Updated on:
12 Feb 2026 12:21 pm
Published on:
12 Feb 2026 12:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर