खंडवा

भाई की आत्मा आज भी भटक रही है, अंतिम संस्कार के लिए शव दे दो

भाई के शव के लिए किन्नरों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। बुरहानपुर के कुंडी भंडारे में मिला था शव।
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2017, 10:27 PM IST
Collector hearing problems of third genders
Collector hearing problems of third genders

खंडवा. साहब, अंतिम संस्कार नहीं होने से आज भी भाई की आत्मा भटक रही है। इसलिए उसका शव दिला दो। पीड़ा थर्ड जेंडर ने मंगलवार को कलेक्टर अभिषेक सिंह को बताई। उन्होंने कहा करीब डेढ़ साल पहले मुंह बोले भाई विक्रम निदाने की हत्या करके शव को बुरहानपुर के कुंडी भंडारे में फेंक दिया था। लेकिन आज तक उसका शव परिजन को नहीं सौंपा गया है। एेसे में पूरा परिवार परेशान है। उसका शव जहां भी हो वहां से परिजन को सौंप दिया जाए।

इस पर कलेक्टर ने उचित कार्रवाई करने का अश्वासन दिया है। ये था मामलामोघट थाना क्षेत्र के विक्रम निदाने (17) करीब डेढ़ साल पहले दोस्तों के साथ घर से निकला और अचानक गायब हो गया। पुलिस को उसका शव चार दिन बाद बुरहानपुर के कुंडी भंडारे में मिला था। इस पर मोघट पुलिस ने नर कंकाल को कब्जे में लेकर उसे सागर लैब में जांच के लिए भेज दिया। वहीं आरोपितों को पकड़ कर जेल भी भेज दिया है। लेकिन अभी उसका शव (शव गलने से कंकाल ही बचा था) सागर से वापस नहीं आया है। कलेक्टर से मुलाकात के बाद सभी लोग पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन से भी मिले। यहां पर भी उन्होंने शव दिलाने की मांग दोहराई। कहा, कई बार शव के लिए गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है। इसपर पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। बता दें, दोपहर एक बजे के बाद किन्नर कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचे थे। यहां कलेक्टर से गुहार लगाने के बाद वे सभी पुलिस अधीक्षक कार्यालय के लिए रवाना हो गए।

पहले कई बार लगाई गुहार

विक्रम की मां कांताबाई ने कहा विक्रम के पिता इस दुनिया में नहीं रहे, मैं अकेली हूं। जिसने बेटे की हत्या की है वह तो खुलेआम घूम रहे हैं और मेरे बेटे की आत्मा आज भी मोक्ष के लिए भटक रही है। पहले भी कई बार मोघट पुलिस को ज्ञापन देकर शव की मांग की गई, लेकिन नहीं मिला। इस पर परेशान होकर कलेक्टर से गुहार लगाई है। कलेक्टर ने ज्ञापन लेकर एसपी से कार्रवाई कराने और जल्द शव दिलाने का आश्वासन दिया है। इसके बाद परिजन और सभी थर्ड जेंटर एसपी नवनीत भसीन से मिलने चले गए।

Published on: