खंडवा

शहर में ट्रांसपोर्ट कारोबार की गतिविधियां प्रतिबंधित, निगम ने 120 को दिया नोटिस

शहर में यातायात व्यवस्था में जनता को सहूलियत देने निगम ने शहर के बाहर नया ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया है। लंबे समय के बाद भी शहर से ट्रांसपोर्ट की गतिविधियां बाहर शिफ्ट नहीं हो रही है। शहर में संचालित ट्रांसपोर्ट कारोबार को अब निर्धारित ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट करना होगा। निगम ने शहरी क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाते हुए 120 से अधिक कारोबारियों को नोटिस जारी किया है। निगम ने कहा है कि समय-सीमा को गंभीरता से ले कारोबारी नहीं तो स्वयं जिम्मेदार होंगे ।
2 min read
Aug 26, 2026
transport
खंडवा : शहर में ट्रांसपोर्ट व्यवस्था यातायात प्रभावित कर दिया है। फोटो-एआई

शहर में यातायात व्यवस्था में जनता को सहूलियत देने निगम ने शहर के बाहर नया ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया है। लंबे समय के बाद भी शहर से ट्रांसपोर्ट की गतिविधियां बाहर शिफ्ट नहीं हो रही है। शहर में संचालित ट्रांसपोर्ट कारोबार को अब निर्धारित ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट करना होगा। नगर ने शहरी क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाते हुए 120 से अधिक कारोबारियों को नोटिस जारी किया है। निगम ने कहा है कि समय-सीमा को गंभीरता से ले कारोबारी नहीं तो स्वयं जिम्मेदार होंगे ।

120 से अधिक कारोबारियों को नोटिस जारी

शहर में संचालित ट्रांसपोर्ट कारोबार को अब निर्धारित ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट करना होगा। निगम ने शहरी क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाते हुए 120 से अधिक कारोबारियों को नोटिस जारी किया है। इसमें सोलह खोली के 97 कारोबारी भी शामिल हैं। निगम ने ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को स्पष्ट कर दिया है कि ट्रांसपोर्ट नगर के अलावा नगरीय क्षेत्र के किसी अन्य स्थान पर ट्रांसपोर्ट संबंधी कारोबार और गतिविधियां संचालित नहीं की जा सकेंगी।

ई-निविदा में भाग लेने की अंतिम तिथि 2 सितंबर

नगर निगम ने ट्रांसपोर्ट नगर के भूखंडों को 30 वर्ष की लीज पर देने के लिए ई-निविदा आमंत्रित की है। निगम ने ई-निविदा में भाग लेने की अंतिम तिथि 2 सितंबर निर्धारित की है। निगम ने कारोबारियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निविदा में भाग लेकर ट्रांसपोर्ट नगर में भूखंड लेने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। निगम ने हाल ही में ट्रांसपोर्ट नगर के एक जी-ब्लॉक भूखंड की नीलामी के लिए भी निविदा जारी की है। जिसकी बोली जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त और खोलने की तारीख 2 सितंबर निर्धारित है।

ट्रांसपोर्ट संबंधी गतिविधियां तो दंडात्मक कार्रवाई

निगम के अनुसार निर्धारित अवधि के बाद ट्रांसपोर्ट नगर के अलावा किसी अन्य स्थान पर ट्रांसपोर्ट संबंधी व्यवसाय या गतिविधियां संचालित पाई गईं तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऐसी कार्रवाई और उसके परिणाम के लिए संबंधित कारोबारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। शहर में ट्रांसपोर्ट गतिविधियों को एक निर्धारित स्थान पर व्यवस्थित करने के उद्देश्य से निगम ने यह कदम उठाया है।

इनका कहना : प्रियंका सिंह राजावत, आयुक्त, ननि

सभी ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को सूचना जारी की गई है। कारोबारी समय-सीमा में ई-निविदा प्रक्रिया पूरी करें और ट्रांसपोर्ट नगर में अपना कारोबार संचालित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इससे पहले भी सूचना दी जा चुकी है।

पत्रिका ने उठाया मुद्दा, सक्रिय हुए जिम्मेदार

पत्रिका ने ट्रांसपोर्ट नगर का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। पत्रिका ने ‘ ट्रांसपोर्ट को विकसित करने 7.97 करोड़ खर्च, निगम की 20 करोड़ की आय अटकी ’ शीर्षक पर प्रमुखता से मुद्दा उठाया तो जिम्मेदार सक्रिय हुए। निगम आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को नोटिस जारी कर निर्धारित स्थल पर कारोबार के लिए अनिवार्य कर दिया हैै।

Updated on:
26 Aug 2026 01:41 pm
Published on:
26 Aug 2026 01:41 pm