25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध शराब कारोबारी का रौब… खंडवा विधायक का भांजा हूं, अभी बात कराता हूं, ठेकेदार की शराब बेच रहे हैं

-अवैध शराब बेचने वाले पर विधायक का नाम लेकर राजनीतिक धौंस दिखाने का आरोप -वायरल वीडियो पर कंचन तनवे ने दी सफाई, कहा -सडक़छाप लोगों से कोई नाता नहीं
2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Aug 25, 2026

illegal liquor

खडवा. अवैध शराब कारोबारी फोन पर विधायक के पीए से बात करते हुए, साथ में सामाजिक कार्यकर्ता।

जिले में अवैध शराब कारोबारियों का हौसला इतना बढ़ गया है कि वह अब विधायक तक की धमकी देने लगे है। सोमवार को ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें अवैध शराब की बिक्री रोकने गई महिलाओं को शराब कारोबारी विधायक कंचन तनवे का भांजा होने की धौंस जमाते हुए डरा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद विधायक कंचन तनवे ने साफ कहा कि कोई भी सडक़छाप हमारा नाम लेता है, तो उससे हमारा कोई नाता नहीं है।

महिला समिति कर रही गांव-गांव प्रदर्शन

मामला पिपलौद थाना क्षेत्र के ग्राम खिडग़ांव का है। संयुक्त महिला समिति द्वारा गांव-गांव में अवैध शराब रोकने के लिए समझाइश दी जा रही है। सोमवार दोपहर को समिति की जिलाध्यक्ष ममता मोरे सहित महिलाएं खिडग़ांव में एक दुकान पर बिक रही अवैध शराब के कारोबार को रोकने पहुंचीं थीं। यहां शराब बेच रहे सदानंद नामक युवक ने महिलाओं को धमकाया। युवक ने अपने आप को विधायक कंचन तनवे और उनके पति मुकेश तनवे को मामा-मामी बताते हुए मोबाइल पर बात कराने की धमकी दी।

watch video

पीए ने फोन उठाया तो कहा मैं उनका भांजा बोल रहा हूं

संयुक्त समिति की ममता मोरे ने मौके से ही विधायक कंचन तनवे को फोन लगाया। फोन उनके पीए ने उठाया, ममता मोरे ने पूरे मामले की जानकारी दी और युवक को फोन पकड़ा दिया। युवक ने अपना नाम सदानंद बताते हुए पीए से कहा कि मैं उनका भांजा बोल रहा हूं। पीए ने कहा कि विधायक अभी किसी मिटिंग में है, उनसे बात नहीं कराई जा सकती। इसके बाद समिति की महिलाओं और युवक में काफी देर बहस होती रही। इस दौरान कोई भी पुलिसकर्मी या आबकारी विभाग के जिम्मेदार भी मौके पर नहीं पहुंचे।

डायरी पर बेच रहा था शराब, ठेकेदार ने मना किया

सामाजिक कार्यकर्ता ममता मोरे ने बताया कि गांव-गांव में शराब ठेकेदार डायरी पर शराब बेच रहे है। सोमवार को जब महिला समिति पहुंची तो वहां एक दुकान में अवैध शराब बेची जा रही थी। युवक का कहना था कि डायरी पर ठेकेदार से ही शराब खरीदते है। ठेकेदार ने 19 करोड़ में ठेका लिया है, उसे तो शराब बेचना ही है। जब सामाजिक कार्यकर्ता ममता मोरे ने ठेकेदार से बात की तो उसका कहना था कि हम किसी को भी डायरी पर शराब नहीं बेचते।

कोई भी हो कार्रवाई होना चाहिए

इस मामले में विधायक कंचन तनवे ने अपनी सफाई दी है। विधायक तनवे का कहना है कि विधायक बनते ही हर सडक़छाप अपनी रिश्तेदारी उनसे जोडऩे लगा है। उनका केवल एक ही भांजा है जो बाहर रहता है, उक्त युवक से उनका या उनके पति मुकेश तनवे का कोई लेना-देना नहीं है। विधायक ने कहा कि अवैध काम करने वाला चाहे हमारा रिश्तेदार ही क्यों न हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए। इस मामले में विधायक ने जिला प्रशासन और आबकारी विभाग से भी कार्रवाई करने की मांग की है।