24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रावण के अंतिम सोमवार राजसी ठाट से भक्तों के बीच पहुंचेंगे भगवान ओंकारेश्वर महाराज

श्रावण सोमवार आज... पुलिस बल द्वारा दिया जाएगा गार्ड ऑफ ऑनर, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा, आतिशबाजी के बीच होगा महाभिषेक, नौका विहार करेंगे भगवान ओंकारेश्वर, ममलेश्वर
less than 1 minute read
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Aug 24, 2026

Omkareshwar

ओंकारेश्वर. ज्योतिर्लिंग मंदिर पर की गई आकर्षक विद्युत सज्जा।

श्रावण मास के अंतिम और चौथे सोमवार को भगवान भोलेनाथ की नगरी ओंकारेश्वर में भक्ति और आस्था का भव्य रंग देखने को मिलेगा। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग भगवान की महासवारी राजसी ठाट-बाट के साथ निकाली जाएगी। महासवारी के दौरान पुलिस बल द्वारा भगवान को गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया जाएगा। इस दौरान करीब दो लाख श्रद्धालुओं के तीर्थनगरी आने की संभावना है।

पुलिसकर्मी देंगे गार्ड ऑफ ऑनर

श्रीजी ज्योतिर्लिंग मंदिर ट्रस्ट ओंकारेश्वर के प्रबंधक ट्रस्टी राव पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि चौथे श्रावण सोमवार को दोपहर 2 बजे ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर से भगवान की सवारी का प्रस्थान होगा। इसके पहले मंदिर में मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा भगवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। मंदिर से पालकी में सवार होकर भगवान अपने भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे।

दो बजे बाद नौका संचालन बंद

इसके बाद कोटि तीर्थ घाट पर भगवान के अभिषेक के समय हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। इस दौरान आतिशबाजी भी की जाएगी। महासवारी को लेकर प्रशासन ने भी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी हैं। नगर परिषद द्वारा दोपहर 2 बजे के बाद नर्मदा नदी में नौका संचालन बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि महासवारी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

सवारी को लेकर हटाएंगे अतिक्रमण

वहीं, सुबह 7 बजे से मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को दुकानें नहीं लगाने की हिदायत दी गई है। सुबह 7 बजे से नगर परिषद का अतिक्रमण विरोधी दस्ता मुख्य मार्गों पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा। श्रावण के अंतिम सोमवार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के ओंकारेश्वर पहुंचने की संभावना है। भगवान की भव्य महासवारी, गार्ड ऑफ ऑनर, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा और आतिशबाजी के बीच होने वाले अभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। रविवार को भी करीब 70 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।