24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खंडवा में शकर के बाद अब प्याज के बढ़े तेवर, अच्छी प्याज बाजार में 70 रुपए किलो

प्याज भी अब तेवर दिखाने लगी है। पंधाना रोड सब्जी मंडी में प्याज की आवक लगातार घटने से बाजार में इसके भाव में तेजी देखने को मिल रही है। अच्छी गुणवत्ता की प्याज बाजार में करीब 70 रुपए किलो तक बिक रही है। व्यापारियों के अनुसार आने वाले दिनों में मंडी में प्याज की आवक और कम हो सकती है, जिससे भाव में तेजी बने रहने की संभावना है।
less than 1 minute read
Google source verification
Onion Price Today

प्याज की कीमतों में भारी तेजी आई है। (PC: AI)

खंडवा. शक्कर के बढ़ते दामों के बाद अब प्याज की कीमतों ने भी आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। मंडी में कुछ समय पहले तक प्याज की करीब 3500 बोरी प्रतिदिन आवक हो रही थी। वर्तमान में यह घटकर लगभग 1000 बोरी पर आ गई है।

प्याज व्यवसायी नामदेव पटेल का कहना है कि नासिक क्षेत्र से प्याज की आवक फिलहाल बंद हो गई है। वहीं स्थानीय स्तर पर भी प्याज की उपलब्धता कम होने के कारण मंडी में आवक लगातार घट रही है। यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में आवक 400 से 500 बोरी तक सिमटने की संभावना जताई जा रही है।

आवक कम होने से बढ़ रहा भाव

व्यापारियों के मुताबिक मंडी में प्याज की आवक कम होने का सीधा असर बाजार भाव पर पड़ रहा है। मांग के मुकाबले उपलब्धता कम होने से अच्छी गुणवत्ता की प्याज के दाम तेजी से बढ़े हैं। बाजार में वर्तमान में अच्छी प्याज करीब 70 रुपए किलो तक बिक रही है। खुदरा बाजार में बढ़ते दामों का असर सीधे घरेलू बजट पर पड़ रहा है। पहले से महंगाई की मार झेल रहे परिवारों के लिए प्याज के बढ़ते भाव परेशानी का कारण बन रहे हैं।

नई फसल आने पर राहत की उम्मीद

व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल प्याज के भाव में जल्द बड़ी गिरावट की संभावना कम है। बारिश के मौसम में लगाई गई कली वाली प्याज की फसल जब मंडी में आना शुरू होगी, तभी आवक बढ़ने की उम्मीद है। इस प्याज के लिए एक से डेढ़ माह इंतजार करना होगा। नई फसल की आवक बढ़ने के बाद बाजार में प्याज की उपलब्धता बढ़ सकती है और इससे भाव में कुछ राहत मिलने की संभावना है।