खंडवा

छह माह से नहीं आए दो हजार के नोट, एटीएम में डालने के पड़े लाले

बैंकों में भी नहीं बचे रुपए, बैंक अधिकारी परेशान, बाजार में आए नोट नहीं पहुंच रहे बैंक, नोटबंदी के दौरान जिले की 110 शाखाओं में करीब डेढ
2 min read
• •
Updated: 3 Jan 2018, 12:16 PM IST
Two thousand notes not coming from six months
Two thousand notes not coming from six months

खंडवा. रिजर्व बैंक ने दो हजार के नोटों की आपूर्ति बंद कर दी है। इससे स्थानीय बैंकों में पिछले छह माह से दो हजार के नोट नहींं आए हैं। दो हजार के नए नोट नहीं आने से अब तो एटीएम में डालनेे के भी लाले पड़ गए हैं। एेसे में बैंक के अधिकारी भी परेशान हैं। नोट की कमी को देखते हुए बैंक अब छोटे नोटों से ही काम चला रहे हैं।
नोटबंदी के दौरान जिले की २४ बैंकों की ११० शाखाओं में करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपए जमा हुए थे। लेकिन नोटबंदी के एक साल बाद फिर से उतने ही नोट बाजार में पहुंच गए हैं, जितने जमा हुए थे। इससे बैंकों में कैश का फ्लो जहां था उसी स्थिति में पहुंच गया है। सरकारी कार्यालयों में जमा दो हजार के नोटों को ही शहर के एक-दो एटीएम में डालकर काम चलाया जा रहा है।
दो हजार के नोट जमा करने में लगे
जानकारों के मुताबिक जिले के लोग फिर से दो हजार के नोट जमा करने लगे हैं। यही कारण है कि दो हजार के नोट फिर से बाजार में नहीं पहुंच रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक बड़े व्यापारी व उद्योगपति बड़े नोटों को फिर से जमा करने लगे हैं। बाजार से नोट गायब होने का एक कारण ये भी है। लोगों के मुताबिक दो हजार का नोट आने से इन्हें ले जाने में भी आसानी होती है। साथ ही बड़े लेन-देन में सुविधा होती है। इसके चलते व्यापारी दो हजार के नोटों का ही ज्यादा उपयोग कर रहे हैं।

पिछले कई माह से दो हजार के नोट बैंकों में नहीं आए हैं। इससे परेशानी हो रही है। आरबीआई ने दो हजार के नोटों को बंद नहीं किया है। हां, ये जरूर है कि लोग दो हजार के नोटों को दबाकर रख रहे हैं। इससे परेशानी बढ़ रही है।
बीके सिन्हा, लीड बैंक प्रबंधक

Published on: