
Omkareshwar Temple Darshan Arrangement :मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में वीआईपी दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस बदलाव और ट्रस्ट के निर्णय से आम श्रद्धालुओं की दिक्कतें न सिर्फ कम हुई, बल्कि राहत भी मिलेगी। कलेक्टर के आदेश पर व्यवस्था बदली थी।
खंडवा जिले की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग मंदिर में कलेक्टर द्वारा दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है। वीआईपी दर्शन की ऑफलाइन बुकिंग बंद कर ऑनलाइन बेवसाइट शुरू करने से श्रद्धालुओं के साथ मंदिर ट्रस्ट को भी फायदा मिल रहा है। एक महीने में ऑफलाइन की बजाय ऑनलाइन बुकिंग से ट्रस्ट की आय दोगुनी बढ़ी है।
मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, 10 जनवरी से 10 फरवरी तक 3577 श्रद्धालुओं ने ऑफलाइन बुकिंग कर ओंकारजी के दर्शन किए थे। ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की व्यवस्था होने के बाद 10 फरवरी से 10 मार्च तक 6795 श्रद्धालुओं ने वीआईपी दर्शन का लाभ लिया। ऑनलाइन बुकिंग के लिए 300 रुपए शुल्क लिया जा रहा है। एक महीने में ही मंदिर ट्रस्ट की आय दोगुना बढ़ गई है।