खंडवा

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल शौर्य यात्रा, शौर्य दिवस पर हनुमान जी की आरती, उमड़ा जन सैलाब

शहर में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल की ओर से शौर्य यात्रा निकाली गई। हनुमान जी की आरती की गई। हजारों की संख्या में उमड़े समाजजन।  
3 min read
• •
Updated: 6 Dec 2017, 5:06 PM IST
SHOURYA YATRA
SHOURYA YATRA

खंडवा. शहर में शौर्य दिवस बुधवार को बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद सहित सभी हिंदू संगठन के लोग इस आयोजन में शामिल हुए। पहले पड़ावा स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की गई पूजा अर्चना के बाद एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे व भगवा झंडे लिए करीब 5 हजार से अधिक युवा इस शोभायात्रा में शामिल हुए।

यह शोभायात्रा करीब 2 बजे पडावा स्थित हनुमान मंदिर से निकलकर जिला अस्पताल, खड़क पूरा, सराफा, हरि गंज, कुम्हार बेड़ा, बड़ा बम, तीन पुलिया, स्टेशन रोड, स्टेशन, बांबे बाजार, केवलराम, घंटाघर, नगर निगम, जलेबी चौक होते हुए मुख्य स्थल मंडी प्रांगण में पहुंची। जहां पर एक धर्म सभा का आयोजन किया गया था। इस में हिंदू समाज के लोगों ने समाज में एकजुटता वह समाज के माध्यम से लोगों को जोड़कर आगे बढऩे का संकल्प लिया।

Mahesh Patel IMAGE CREDIT: Patrika

प्रशासन रहा चौकन्ना

इस विशाल शोभायात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा। पूरे शहर में अतिरिक्त पुलिस पर लगाया गया था। सुरक्षा को देखते हुए किसी प्रकार की कोई अनहोनी ना हो इसलिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात थी। जिन इलाकों में गड़बडिय़ों की आशंका थी पुलिस ने वहां अतिरिक्त पुलिस बल के साथ ही भवन के ऊपर भी हथियारों से लैस पुलिस बल तैनात की गई थी, जो दूरबीन से आसपास के मकानों व पूरे यात्रा पर नजर रख रही थी।

Mahesh Patel IMAGE CREDIT: patrika

ब्लैक कैट कमांडों रहे साथ

इसके अलावा कलेक्टर, एसपी ब्लैक कैट कमांडो के साथ निगरानी कर रहे थे। यात्रा से पहले प्रशासन ने शनि मंदिर पड़ावा जलेबी चौक इलाके का जायजा लिया। यात्रा के दौरान गलियों को बंद करके मार्ग को खाली कराया गया। यात्रा के दौरान रास्ते में जाम न लगे इसके लिए कई मार्गों से डाइवर्ट कर लोगों को निकाला जा रहा था। जिन गलियों में किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका थी उन गलियों में भी फोर्स की टुकडिय़ां घूम रही थी। कुछ सिविल में तो कुछ ड्रोन से हर चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए थे।

Mahesh Patel IMAGE CREDIT: patrika

जगह-जगह स्वागत

करीब सवा घंटे तक शहर के मुख्य मार्गो से निकलने वाली शोभायात्रा को देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस यात्रा का स्वागत करने के लिए जगह-जगह विभिन्न दलों द्वारा मंच बनाया गए थे। जो यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत कर रहे थे।

Mahesh Patel IMAGE CREDIT: patrika
Published on: