
राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय और पंचायत क्षेत्र की वोटर लिस्ट पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम में में दावा-आपत्तियों की तिथि बढ़ाकर 25 जून कर दिया है। अपडेशन के दौरान नगरीय और पंचायतों की वोटर लिस्ट को एसआईआर के आधार पर अपडेट किया जा रहा है। बाहर होने वाले वोटरों में एएसडीआर के वोटर शामिल हैं।
त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के प्रस्तावित तिथि का समय अभी एक साल बाकी है। फोटाे युक्त वोटर लिस्ट पुनरीक्षण-2026 कार्य तेजी से चल रहा है। दावा-आपत्तियों के दौरान नगरीय क्षेत्र में 30 हजार और ग्राम पंचायतों में करीब 50 हजार वोटर बाहर होंगे। इसमें एएसडीआर ( अफशेंट, सिप्टेड, डेथ, रिपीट ) वाले वोटर शामिल हैं।
राज्य चुनाव आयोग ने पुनरीक्षण-2026 की प्रकिया में दावा-आपत्तियों की अवधि 15 से बढ़ाकर 25 जून कर दिया है। 2 जुलाई से दावा-आपत्तियों की सुनवाई के साथ फाइनल प्रकाश की प्रक्रिया 30 जुलाई तक चलेगी। नगरीय क्षेत्र में पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान एसआईआर के आधार पर वोटर लिस्ट अपडेट की जा रही है।
नगर निगम की वोटर लिस्ट में पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या बाहर किए जा रहे हैं। अपडेशन के दौरान 15 जून की स्थित में नगरीय क्षेत्र में 2.53 लाख वोटर्स में से करीब 30 हजार वोटर्स बाहर होंगे। इसमें एएसडीआर ( अफशेंट, सिप्टेड, डेथ, रिपीट ) वाले वोटर शामिल हैं। फाइनल प्रकाशन के बाद बाहर होने वालों की संख्या घट बढ़ सकती है।
नगरीय क्षेत्र में पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक हैं। निगम व नपं में 2 लाख 53 हजार 208 वोटर्स हैं। इसमें 1 लाख 24 हजार 924 पुरुष और 1 लाख 28 हजार 247 महिलाएं हैं। जिसमें पुरुषों से 3 हजार 323 महिलाएं अधिक हैं। इसके अलावा 37 अन्य वोटर्स हैं।
पुनरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायतों में 50 हजार से अधिक वोटर हटेंगे। इसमें एएसडीआर (अफशेंट, सिप्टेड, डेथ, रिपीट ) वाले वोटर शामिल हैं। पंचायतों में 8 लाख 39 हजार 464 वोटर हैं। इसमें 4 लाख 26 हजार 37 पुरुष और 4 लाख 13 हजार 422 महिलाएं हैं। जिसमें महिलाओं की तुलना में 12 हजार 134 पुरुष वोटर अधिक हैं। इसमें 7 वोटर अन्य यानी थर्ड जेंडर के शामिल हैं।
नगरीय क्षेत्र की वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, संशोधित करने और विलोपित करने के लिए क, ख और ग की जगह राज्य चुनाव आयोग ने ऑनलाइन ऐप शुरु किया है। इसमें इआर- 1 में नाम जोडऩे के लिए प्रविष्टि करें। इआर-2 में नाम विलोपित, इआर-3 में संशोधित करें और इआर-4 में अपील कर सकते हैं।
1025 -वार्ड 3 सूरजकुंड ।
1085- वार्ड 5 किशोर कुमार गांगुली ।
1248 -वार्ड 11 सरोजिनी नाइडू ।
1103 -वार्ड 35 महात्मागांधी ।
1575 -वार्ड 36 खानशाहवाली ।
नगरीय निकायों में पुरुष व महिला वोटर
नगरीय निकाय पुरुष महिला अन्य कुल
नगर निगम 94204 97108 29 191341
नप पंधाना 5500 5746 01 11247
नप मूंदी 5413 5467 02 10882
नप पुनासा 5758 5841 00 11599
नप छनेरा 8937 9178 03 18118
नप ओंकारेश्वर 5112 4907 02 10021
कुल योग 124924 128247 37 253208
-----------------------------------------------------------
नोट : आंकड़े स्थानीय जिला निर्वाचन कार्यालय से उपलब्ध कराए गए हैं।
पुनरीक्षण कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया है। दावा-आपत्ति की तिथि 15 से बढ़ाकर 25 जून तक हो गई है। 2 जुलाई से दावा-आपत्तियों की सुनवाई, चेकलिस्ट, इआरएमएस में प्रविष्टि आदि कार्यक्रम होंगे। 30 जुलाई को फाइनल प्रकाशन की तिथि निर्धारित है। अपडेशन के बाद वोटर्स की संख्या फाइनल होगी।