Accident News: मध्यप्रदेश के खरगोन में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां ट्रक और बाइक की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए।
Accident News: मध्यप्रदेश के खरगोन में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां मुंबई-आगरा रोड पर बाइक और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इलाज के लिए दोनों को इंदौर रेफर कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि यह हादसा शाम पांच बजे बलकवाडा थाना की खलटाका पुलिस चौकी इलाके में हुआ है। इंदौर से मुंबई की ओर जा रहे गेहूं से भरा ट्राले ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक लगभग 100 मीटर तक घसीटती चली गई। इधर, टक्कर के बाद ट्रक में आग भी लग गई।
ट्रक में आग लगते ही बाइक चालक भी उसकी चपेट में आ गया। जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से बाइक चालक अजय को बाहर निकाला गया। वहीं केसरीबाई और पार्वती घायल हुई हैं। बाइक चालक और केसरीबाई को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।
हादसे की सूचना लगते ही बलकवाडा थाना प्रभारी रितेश यादव और एसडीएम सत्येंद्र मौके पर पहुंच गए। हादसे के करीब आधे घंटे बाद दमकल ने आग पर काबू पाया।