खरगोन

एमपी में अब 450 में ही मिलेगा गैस सिलेंडर, महिलाओं को बड़ी सौगात

एमपी में विधानसभा चुनावों के पहले महिलाओं को एक और बड़ी सौगात दी गई है। महिला वोटर्स को लुभाने के लिए राज्य में लाड़ली बहना योजना शुरु की गई और इसके बाद सावन के महीने में महिलाओं को गैस सिलेंडर भी महज 450 रुपए में दिया गया। सावन माह में 450 के गैस सिलेंडर की सुविधा अब बढ़ाकर हमेशा के लिए कर दी गई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा की।
less than 1 minute read
Sep 10, 2023
gs9.png
450 के गैस सिलेंडर की सुविधा अब बढ़ाकर हमेशा के लिए कर दी गई है

एमपी में विधानसभा चुनावों के पहले महिलाओं को एक और बड़ी सौगात दी गई है। महिला वोटर्स को लुभाने के लिए राज्य में लाड़ली बहना योजना शुरु की गई और इसके बाद सावन के महीने में महिलाओं को गैस सिलेंडर भी महज 450 रुपए में दिया गया। सावन माह में 450 के गैस सिलेंडर की सुविधा अब बढ़ाकर हमेशा के लिए कर दी गई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा की।

सीएम ने महिलाओं के लिए यह बड़ी घोषणा खरगोन में की। वे जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने खरगोन जिले के सनावद पहुंचे थे। सीएम शिवराजसिंह ने यहां लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बहनों को 450 रुपए का गैस सिलेंडर केवल सावन के महीने में ही नहीं बल्कि अब हमेशा मिलेगा।

हालांकि एमपी में केवल गरीब महिलाओं को ही ये सुविधा मिलेगी। सीएम शिवराजसिंह चौहान ने खुद इसे स्पष्ट करते हुए बताया कि राज्य की गरीब बहनों को गैस 450 रुपए में ही दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सावन में 450 रुपए में गैस सिलेंडर की राशि डाली जा रही है।

सीएम ने बताया कि उज्जवला योेजना में तो यह राशि डालेंगे ही अन्य गरीब बहनों को भी इसका लाभ देंगे। जो महिलाएं उज्जवला योजना में शामिल नहीं हैं उन सभी का पंजीयन करवाया जा रहा है। गरीब महिलाओं को अब हमेशा के लिए घरेलू गैस सिलेंडर 450 रुपए में ही दिया जाएगा।

कांग्रेस ने तंज कसा
इधर गैस सिलेंडर 450 रुपए में देने की सीएम की घोषणा पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में चुनाव को देखते हुए केवल घोषणाएं की जा रहीं हैं।

Updated on:
10 Sept 2023 08:31 am
Published on:
10 Sept 2023 08:31 am