Crime News: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से बड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां देवर और भाभी की लाश खेत में मिली है।
Crime News: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से बड़ा मामला सामने आया है। जहां प्रेमी देवर की शादी प्रेमिका भाभी से हुई तो वह नाराज रहने लग गई। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी होनी लगी। जिसको लेकर दोनों ने फैसला किया कि साथ नहीं रह सकते मर जाएंगे। इसके बाद दोनों घर से लापता हो गए।
जानकारी के मुताबिक, यह मामला खरगोन जिले के ऊन थाना क्षेत्र के देवली के आलस्यापुरा का है। जहां राजू और भाभी संतुबाई का शव खेत में मिला। मौके पर पुलिस कीटनाशक की बोतल भी पड़ी मिली है। दोनों के शव दो से तीन दिन पुराने बताए जा रहे हैं। इधर, स्वजनों का कहना है कि 31 जुलाई को देवर और भाभी लापता हो गए थे। उन्हें आसपास के इलाकों में तलाशा गया, लेकिन वह नहीं मिले।
बताया जा रहा है कि राजू की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी। राजू घर की खेती-बाड़ी का काम देखता था। उसकी भाभी की शादी 15 साल पहले हुई थी। उसके चार बच्चे थे। इस पूरे मामले पर टीआई गणपत कनेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। मामले की पूरी जांच की जाएगी।