Khargone- डॉलर चना के कम दामों पर किसान भड़क उठे और नारेबाजी करते हुए चक्काजाम कर दिया
Khargone - मध्यप्रदेश में जहां एक ओर 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर फसलों के उचित भाव नहीं मिल रहे हैं। कपास से लेकर गेहूं, चना, सोयाबीन, मक्का आदि के दामों से किसान असंतुष्ट हैं। खरगोन में तो डॉलर चना के कम दामों पर किसान भड़क उठे और नारेबाजी करते हुए चक्काजाम कर दिया। यह हंगामा तब हुआ जब पास ही के जिले बड़वानी के नागलवाड़ी में मध्यप्रदेश सरकार की कृषि केबिनेट चल रही है।
खरगोन में कपास मंडी में चना खरीदी चल रही है। सोमवार को भाव कम मिले तो किसान भड़क उठे और हंगामा कर दिया। किसानों ने 7500 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर चना की खरीदी पर नाराजगी जताई। गुस्साए किसान मंड़ी गेट बंद कर बावड़ी पहुंच गए और चक्काजाम कर दिया।
आनन्द नगर स्थित कपास मंडी में डॉलर चने की खरीदी चल रही है। डॉलर चने के कम भाव को लेकर किसान गुस्सा गए। आक्रोशित किसानों ने भुसावल चितौड़गढ़ हाइवे स्थित बावड़ी बस स्टैंड पर चक्काजाम किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया