20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उद्योगपति के घर पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जिम्मेदारी लेते हुए कहा- ’10 करोड़ दो वरना..’

Bishnoi Gang Shot Fired : 16 मार्च की शाम उद्योगपति और किसान कारोबारी दिलीप सिंह राठौर के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग हुई। अब इस गोलीबारी की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। उन्होंने राठौर से 10 करोड़ की रंगदारी मांगी है।

2 min read
Google source verification
Bishnoi Gang Shot Fired

उद्योगपति के घर पर फायरिंग (Photo Source- Patrika)

Bishnoi Gang Shot Fired :मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के कसरावद थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले भीलगांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बीते 16 मार्च की शाम उद्योगपति और किसान कारोबारी दिलीप सिंह राठौर के घर के बाहर आए तीन बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलीबारी की पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले ने उस समय गंभीर रूप धारण कर लिया, जब इस गोलीबारी की जवाबदारी लॉलेंस बिश्नोई गैंग ने लेते हुए 10 करोड़ की रंगदारी मांगी है। इसके चलते इलाके में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि, घटना के वक्त दिलीप राठौर और उनका परिवार इंदौर में था। इसी के चलते गोलीबारी के वक्त घर पर कोई नहीं था। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुत्र सत्येंद्र राठौर ने कसरावद थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है और एहतियाती तौर पर बल तैनात किया गया है।

10 करोड़ की रंगदारी या मौत

सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि, उन्होंने दिलीप राठौर से 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। पोस्ट में 'हैरी बॉक्सर' नाम से जुड़े व्यक्ति का जिक्र है, जिसके नाम पर धमकी दी गई है। गैंग ने दिलीप राठौर को जान से मारने की भी धमकी दे दी है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

मामले को लेकर एडिशनल एसपी शकुंतला रुहल ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, वारदात की पुष्टि की जा चुकी है। साइबर सेल टीम सोशल मीडिया पोस्ट और वायरल वीडियो की जांच में जुटी हुई है। ये पता लगाया जा रहा है कि, पोस्ट असली है या फर्जी और गैंग से जुड़े तार कितने मजबूत हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच शुरू करवे की बात कही है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।