खरगोन

सुबह-सुबह पुलिस को चकमा देकर भाग गए पंजाब के बदमाश, दो आरक्षक लाइन अटैच

MP News: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में पुलिस को चकमा देकर दो आरोपी भाग गए। जिसके बाद एसपी ने दो आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया।

less than 1 minute read
Jun 02, 2025
खरगोन एसपी ने दो आरक्षकों को लाइन अटैच किया। फोटो - पत्रिका

MP News: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से बड़ा मामला सामने आया है। जहां शनिवार की सुबह जैतपुर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार वीरपाल सिंह और जगविंदर जगपात पुलिस को चकमा देकर फरार हो गे। पुलिस को रविवार रात तक भी आरोपियों का कोई सुराम नहीं मिला। जिसके बाद एसपी ने एक्शन मोड में आते हुए दोनों आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया गया।

पुलिस ने लुकआउट जारी किया


जानकारी के अनुसार, वीरपाल और जगविंदर थाने से फरार हुए उस दौरान यहां आरक्षक अभय व मस्तराम की ड्यूटी थी। बावजूद इसके बदमाशों ने दोनों को चकमा दिया और थाने से भाग निकले। सूत्रों के अनुसार, बदमाश थाने से निकलकर कॉलोनियों व खेतों से होते हुए भाडली के नजदीक कसरावद रोड तक पहुंचे। डॉग स्क्वॉड का दल इसी दिशा में आगे बढ़ा था। संभावना जताई जा रही कि दोनों बदमाश इंदौर की ओर गए हैं। पुलिस को अंदेशा है कि यह देश भी छोड़ सकते हैं, लिहाजा उनके खिलाफ लुकआउट भी जारी किया गया है।


इसके अलावा बदमाशों के पासपोर्ट केंसल कराने के आदेश भी दिए हैं। फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए एसआईटी गठित की है। एक विशेष दल जालंधर भी जाएगा। दोनों आरोपियों के खिलाफ लुकआउट जारी किया है। इस संबंध में रविवार शाम को डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा ने भी अफसरों की बैठक ली।

खरगोन एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि इस मामले में जैतापुर थाने के दो आरक्षकों को निलंबित कर लाइन अटैच किया है। बदमाशों को पकड़ने के लिए एसआईटी गठित की है। टीम बनाकर पंजाब भेज रहे हैं। दोनों आरोपियों के पासपोर्ट केंसल करने के आदेश दिए हैं। लुक आउट जारी किया है।

Published on:
02 Jun 2025 04:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर