खरगोन

सड़क पर तेंदुए का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटा वन विभाग

Leopard Body Found : कसरावद वन परिक्षेत्र के बलगांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बीती रात एक तेंदुए की मौत हो गई। इंदौर- कसरावद मार्ग पर बलगांव के पास बुधवार की रात तेंदुए का शव मिलने पर हडकंप मच गया। मृतक मादा तेंदुए की उम्र करीब 7 माह बताई जा रही है।

2 min read

Leopard Body Found :मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के अंतर्गत आने वाले कसरावद वन परिक्षेत्र के बलगांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बीती रात एक तेंदुए की मौत हो गई। इंदौर- कसरावद मार्ग पर बलगांव के पास बुधवार की रात तेंदुए का शव मिलने पर हडकंप मच गया। मृतक मादा तेंदुए की उम्र करीब 7 माह बताई जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर कसरावद वन परिक्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने मृत तेंदुए के शव को बरामद कर कसरावद वन परिक्षेत्र के ऑफिस लेकर पहुंची।

बताया जा रहा है की इन्दौर कसरावद सडक मार्ग पर सडक पार करने के दौरान अज्ञात वाहन से तेंदुए की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। गुरूवार की सुबह अधिकारियों की मौजूदगी में मादा तेंदुए का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल, वन विभाग द्वारा मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

अज्ञात वाहन से टक्कर से मौत की आशंका

गौरतलब है कि, पिछले दिनों काकड़दा पुलिस चौकी क्षेत्र के गणपति घाट पर भी एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक तेंदुए की मौत हो गई थी। फिलहाल, मौजूदा मामले को लेकर वन परिक्षेत्र कसरावद रेंजर सचिन साहिदे का कहना है कि, तेंदुए की मौत किसी अज्ञात वाहन से टक्कर से हुई है। मृत पाया गया तेंदुआ करीब 5 से 7 महीने का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

Updated on:
05 Dec 2024 12:19 pm
Published on:
05 Dec 2024 11:08 am
Also Read
View All

अगली खबर