खरगोन

महेश्वर में नर्मदा घाट पर मिले बड़ी संख्या में वोटर ID कार्ड, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Voter ID Cards Found : महेश्वर में स्थित घाट के पास नर्मदा नद में इंदौर के निवासियों के वोटर आईडी कार्ड मिले का मामला सामने आया है। कांग्रेस ने इसपर सवाल किए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Oct 2026, 2:53 PM IST
Voter ID Cards Found
नर्मदा से निकले वोटर ID (फोटो सोर्स: @INCMP)

Khargone News :मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के अंतर्गत आने वाली धार्मिक नगरी महेश्वर में स्थित नर्मदा घाट पर बड़ी संख्या में वोटर आईडी कार्ड मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, रविवार को नर्मदा घाट पर हो रही सफाई के दौरान ये वोटर आईडी कार्ड मिले हैं। मिलने वाले वोटर आईडी कार्डों की संख्या 343 बताई जा रही है, जिसपर इंदौर के अलग अलग इलाकों के निवासियों के नाम दर्ज हैं। अब इस मामले पर प्रदेश की सियासत भी गरमाने लगी है। कांग्रेस ने राज्य सरकार के सामने सवाल खड़े किए हैं।

कांग्रेस ने उठाए सवाल

प्रदेश कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'इंदौर के वोटर ID कार्ड बड़ी संख्या में महेश्वर में मिले! वोट चोरी में जुटी भाजपा की साज़िशें अब एक-एक कर सामने आ रही हैं! आखिर इंदौर के इतने बड़े पैमाने पर वोटर ID कार्ड महेश्वर में कैसे पहुंचे? इन्हें वहाँ किसने और क्यों फेंका? क्या मतदाताओं के अधिकारों के साथ कोई बड़ा खेल किया जा रहा है? भाजपा की कठपुतली बना निर्वाचन आयोग क्या इस गंभीर मामले की निष्पक्ष जांच करेगा, या फिर हमेशा की तरह आंखें मूंदकर बैठा रहेगा?

Updated on:
25 Oct 2026, 2:53 PM IST
Published on: