किड्स

खिली धूप में बगीचे की सैर और आइसक्रीम का मजा

कहानी सुनाना और लिखना कल्पनाशीलता को नए पंख देता है। बच्चों की इसी प्रतिभा को निखारने के लिए उन्हें कहानी लिखने का अवसर दिया गया। देशभर से मिली कहानियों में कुछ चुनिंदा रचनाएं प्रकाशित की गई हैं। बाकी कहानियां यहां प्रस्तुत हैं, ताकि बच्चों का उत्साह और लेखन का सफर यूं ही जारी रहे।
6 min read
• •
Updated: 14 Nov 2026, 3:54 PM IST
खिली धूप में बगीचे की सैर और आइसक्रीम का मजा
खिली धूप में बगीचे की सैर और आइसक्रीम का मजा

चित्र देखो कहानी लिखो प्रतियोगिता— 103

बच्चों, कहानियां सुनने में जितना मजा आता है, उससे कई ज्यादा सुनाने में। कहानियां सुनाना भी खास तरह की प्रतिभा है। कहानियां वही सुना सकता है, जिसकी कल्पनाशीलता विस्तृत होती है। कल्पना भी इतनी हो कि कहानी रोचक बन पाए। आप भी इस रोचक प्रतिभा को अर्जित करना चाहते हैं तो कहानी कहना सीखना होगा। कहानी कहने की इसी प्रतिभा पर परिवार परिशिष्ट के 04 नवंबर के अंक में एक चित्र दिया गया और बच्चों को कहानी लिखने को कहा गया। देशभर से बच्चों की कई कहानियां मिलीं। चुनिंदा बच्चों की कहानियां परिवार परिशिष्ट के पेज चार पर लगाई गई और शेष यहां दी जा रही हैं। सभी बच्चे कहानियां लिखते रहें। हमारी कोशिश यही है कि वे सीखना और लिखना कभी न छोड़े।

रोहन और मीना की पार्क में मस्ती
उदय शर्मा, 12 वर्ष
रोहन और मीना भाई बहन है। गर्मी के दिन थे। आज रविवार था। दोनों ने पापा से पार्क में जाने की अनुमति ली। दोनों एक छाता,चटाई और ठंडे पानी की बोतल लेकर पार्क में गए। एक जगह उन्होंने चटाई बिछाई और छाता लगाकर सामान रख दिया। दोनों पार्क में बहुत घूमे और चटाई पर आकर बैठ गए। रोहन दो सॉफ्टी लेकर आया। दोनों ने बैठकर सॉफ्टी खाई और बहुत मजे किए। शाम को दोनों घर वापस आ गए।

पहाड़ पर नानी का घर
निश्चल जैन, 7 वर्ष
जुड़वा बच्चे पॉपी और सैम गर्मी की छुट्टियों में नानी के घर ऊटी गए। ऊटी पर एक पहाड़ पर पिकनिक करने गए। नानी के घर से जूस, कोल्ड ड्रिंक्स और खाने का सामान लिया। नानी ने जाते समय उन्हें कुछ पैसे भी दिए। उन्होंने पहाड़ पर घास के ऊपर चटाई लगाई, छाता लगाया, टोपी पहनी। वो दोनों बहुत खुश थे। जैसे ही उन्होंने खाने का डब्बा खोला, उनकी नजर आइसक्रीम पर गई और उनका मन ललचाया। दोनों पैसे लेकर भागे और झटपट आइसक्रीम ले ली। जैसे ही खाने लगे, पास ही की झाड़ी में से कुत्ता आया और भौंकने लगा। दोनों ने अपनी आइसक्रीम पटकी और उल्टे पैर भागे |


पिकनिक का आनंद
लाव्या सराफ, 12 वर्ष
एक समय की बात है, नव्या और सौरभ नाम के दो मित्र रहते थे। वे सदैव एक-दूसरे का सहयोग करते थे और उन्हें नवीन स्थानों की खोज करना अत्यंत प्रिय था। एक दिन उन्हें अपने घरों से कुछ दूरी पर स्थित एक नवीन उद्यान के विषय में जानकारी प्राप्त हुई। वे अत्यंत प्रसन्न होकर अपने-अपने माता-पिताओं से अनुमति लेकर वहाँ जाने और पिकनिक का आनंद उठाने का निश्चय किया। अगले दिन उन्होंने कोल्ड ड्रिंक, टोपियां, चटाई तथा एक छाता अपने साथ रख लिया। वे उस स्थान पर पहुंचे और चटाई बिछाकर छाता खोल लिया तथा आनंदपूर्वक समय बिताने लगे। उन्होंने पास की एक दुकान से दो आइसक्रीम खरीदी और प्रसन्नतापूर्वक आपस में बातचीत करते तथा खेलने में मगन हो गए। यह उनके लिए अब तक की सबसे आनंददायक बाह्य मनोरंजक गतिविधि सिद्ध हुई।


जंगल की सैर
नव्या श्रृंगी, 13 वर्ष
गर्मी के दिन थे राहुल और रीना अपने माता-पिता के साथ पिकनिक पर गए। उन्होंने वहां पेड़ पौधों के बारे में कई चीजे जानी। दोनों बच्चों ने देखा कि वहां पर कुछ लोग पेड़ काट रहे थे। दोनों बच्चे उन लोगों के पास गए और बोले आप सभी इन हरे भरे पेड़ों को क्यों काट रहे हो। वे सभी लोग बोले कि यहां पर एक फैक्ट्री का निर्माण किया जाएगा, इसलिए हम पेड़ काट रहे हैं। बच्चों ने उन लोगों को समझाया कि पेड़ पौधे हमें फल, फूल, सब्जियां, औषधियां, सांस लेने के लिए ऑक्सीजन और हमारी जरूरत की अनेक वस्तुएं प्रदान करते हैं, इसलिए हमें पेड़ नहीं काटने चाहिए बल्कि लगाने चाहिए। उन लोगों को अपनी गलती का एहसास हुआ और वह सभी वहां से चले गए दोनों बच्चे खुशी-खुशी अपने माता-पिता के पास आए और आइसक्रीम खाने लगे।

बगीचे का उल्लास
वन्या यादव, 8 साल
यश और वैदिका ने अपने पापा मम्मी से कहा- काफी समय से हम कही नहीं गये। हम कुछ के लिए कही जाना चाहते है। तब उनके पापा ने कहा हम तो व्यस्त है तुम दोनों पास के बगीचे में चले जाना मैं तुम्हें छोड़ आऊँगा। दूसरे दिन उसकी मम्मी ने उनको खाने का सामान पैक कर दिया। बगीचे में जाकर दोनों खेले फिर उन्होंने बगीचे में लगे पेड़-पौधे को देखा उनके नाम जानने की कोशिश की। तब तक दोपहर हो चुकी थी उन्होंने एक पेड़ के पास अपनी छतरी खोलकर लगाई। उसके नीचे चटाई बिछाई। चटाई पर बैठकर खाना खाया। खाने के बाद वैदिका बगीचे के पास की दुकान से आइसक्रीम ले आई। दोनों बैठकर आइसक्रीम के मजे लिए। तब तक शाम होने को आई। उनके पापा-मम्मी भी आ गये। पापा-मम्मी के साथ थोड़ा घूमे, पापा ने थोड़ा बच्चों को पेड़-पौधों का महत्व समझाया। उसके बाद वे वापस घर आये। घर आकर उन्होंने पूरे दिन जो भी किया उसे पापा-मम्मी को बताया।

Tasneem Maam Patrika:

मदद का रिश्ता
कामाक्षी कटारा, 13 वर्ष
यह कहानी भाई बहन की है, जो हमेशा खुश रहते हैं जो कभी झगड़ते नहीं हैं। एक दूसरे की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं भाई हमेशा अपनी बहन की रक्षा करता है यह देखकर उनके माता-पिता भी खुश रहते हैं एक दिन दोनों भाई-बहन घूमने जाने के बारे में सोच रहे थे उन्होंने अपने माता-पिता से पूछा और उनके माता-पिता ने उन्हें घूमने जाने की परमिशन दे दी फिर वह दोनों घूमने चले गए और उन्होंने वहां बहुत खेल और मजे किए फिर शाम होने तक वह घर आ गए भाई बहन का प्यार बहुत महंगा होता है इसकी हमेशा कदर करनी चाहिए कभी अपने भाई बहन पर गुस्सा ना करें।

पिकनिक का आनंद और एक सीख
कुशाग्री पांडे, 09 वर्ष
शुक्रवार के दिन रेखा और राहुल ने माता-पिता की आज्ञा लेकर पिकनिक जाने की तैयारी की। वे अपने खाद्य पदार्थ तथा दूसरी महत्त्वपूर्ण चीजों को बैग में रखकर एक बड़े से पार्क में चले गए। गर्मी का मौसम था, इसलिए सूरज चमक रहा था। रेखा ने कालीन बिछाई।
राहुल ने जमीन में एक छोटा-सा गड्ढा किया और रेखा ने छाते की डंडी को गड्ढे में डाला और गड्ढे को बंद कर दिया। उन्होंने खाद्य पदार्थ भी निकाल लिए। अचानक एक कुत्ता आ गया। राहुल ने पास में पड़ा पत्थर उठाया और कुत्ते पर फेंका। रेखा ने उसे समझाया कि हमें किसी को चोट नहीं पहुंचानी चाहिए। राहुल समझ गया।


धूप में ठंडी आइसक्रीम
वंशिका धाकड़, 08 वर्ष
एक दिन राहुल और नेहा अपने परिवार के साथ बाहर घूमने गए। मौसम बहुत अच्छा था और आसमान में सूरज चमक रहा था। गर्मी और धूप से बचने के लिए उन्होंने एक बड़ा, रंग-बिरंगा छाता लगाया। दोनों बच्चों ने मैदान में एक सुंदर चटाई बिछाई और उस पर बैठ गए। उनके पास एक छोटा सा कूलर बॉक्स भी था, जिसमें वे अपने लिए ठंडी-ठंडी चीजें लेकर आए थे। राहुल और नेहा ने अपनी पसंदीदा आइसक्रीम निकाली। राहुल के हाथ में दो स्कूप वाली आइसक्रीम थी और नेहा बड़े चाव से अपनी कोन आइसक्रीम खा रही थी। दोनों बच्चे ठंडी और मीठी आइसक्रीम का आनंद लेते हुए आपस में बातें कर रहे थे और बहुत खुश नजर आ रहे थे। धूप के दिनों में इस तरह आइसक्रीम खाना उनके लिए एक बेहद मजेदार पिकनिक बन गया।

गर्मी की छुट्टी और दो आइसक्रीम
नील बदनगड़िया, 08 वर्ष
गर्मी की छुट्टियां चल रही थीं। रवि और उसकी बहन रिया सुबह-सुबह मम्मी-पापा के साथ पार्क में पिकनिक मनाने गए थे। सूरज सिर पर चमक रहा था, लेकिन पार्क में हरे पेड़ों और ठंडी हवा के कारण गर्मी का एहसास कम लग रहा था। मम्मी ने पार्क के बीचों-बीच एक बड़ा सा रंग-बिरंगा छाता लगा दिया और नीचे चटाई बिछा दी। पास में ही खाने-पीने का छोटा कूलर बॉक्स रखा था। दोपहर होते-होते गर्मी थोड़ी बढ़ गई। पापा दोनों बच्चों के लिए दो बड़ी-बड़ी आइसक्रीम ले आए। रवि को तीन फ्लेवर वाली आइसक्रीम मिली - बैंगनी, पीली और गुलाबी। रिया को उसकी पसंदीदा बटरस्कॉच आइसक्रीम मिली। दोनों भाई-बहन छाते के नीचे बैठ गए। रवि तो इतना खुश था कि जीभ बाहर निकाल कर हंसते हुए आइसक्रीम खाने लगा। रिया उसे देख कर हंसने लगी। रिया बोली, "भैया, धीरे-धीरे खाओ, नहीं तो पिघल जाएगी।
रवि ने कहा, "इतनी गर्मी में आइसक्रीम पिघलने से पहले ही खा लेना चाहिए।" दोनों ने मिलकर अपनी-अपनी आइसक्रीम का मजा लिया। उन्होंने एक-दूसरे को थोड़ी-थोड़ी आइसक्रीम चखाई भी। कूलर में रखे जूस को बाद के लिए रख दिया। उस दिन उन्होंने सीखा कि खुशी महंगे खिलौनों में नहीं, बल्कि ऐसे छोटे-छोटे पलों में होती है, जब परिवार साथ हो, धूप हो, छाता हो और हाथ में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम हो।


मस्ती की वो दोपहर
माही सिंह चम्पावत, 10 वर्ष
रविवार की सुबह थी। आसमान बिल्कुल साफ था और सूरज चमक रहा था। आरव और उसकी छोटी बहन परी ने सोचा कि आज वे बगीचे में पिकनिक मनाएंगे। दोनों ने मिलकर एक रंग-बिरंगी छतरी, सुंदर चटाई और खाने-पीने का सामान तैयार किया। फिर वे बगीचे में एक बड़े पेड़ के नीचे पहुंच गए। आरव ने जल्दी से चटाई बिछाई और छतरी लगा दी। परी ने अपने बैग से खाने की चीज़ें निकालीं। दोनों आराम से बैठकर बातें करने लगे। आरव अपनी मज़ेदार हरकतों से परी को खूब हँसा रहा था। कभी वह जीभ निकालकर मुँह बनाता तो कभी मज़ेदार आवाज़ें निकालता। परी हंसते-हंसते लोटपोट हो गई। थोड़ी देर बाद दोनों ने आइसक्रीम खाई। तभी परी की नज़र पास बैठी एक छोटी-सी गिलहरी पर पड़ी। वह भूखी लग रही थी। परी ने प्यार से उसे कुछ फल दिए। गिलहरी खुशी-खुशी फल खाने लगी। आरव ने कहा, "परी, आज हमने सिर्फ पिकनिक नहीं मनाई, बल्कि एक छोटे से जीव को भी खुश कर दिया!" परी मुस्कुराकर बोली, हाँ भैया, दूसरों की मदद करने से हमारी खुशी भी दोगुनी हो जाती है। शाम होने लगी तो दोनों घर लौट आए। उस दिन की पिकनिक उनके लिए एक सुंदर याद बन गई। उन्होंने सीखा कि छोटी-छोटी खुशियाँ और दया के छोटे-छोटे काम ही जीवन को खूबसूरत बनाते हैं।

Updated on:
14 Nov 2026, 3:54 PM IST
Published on: