किशनगढ़

7 कक्षा कक्ष और 400 विद्यार्थी

राजकीय शार्दूल बालिका माध्यमिक विद्यालय कृष्णापुरी के हालातनए कक्षा कक्षों के निर्माण की आवश्यकता
less than 1 minute read
7 classroom rooms and 400 students
7 कक्षा कक्ष और 400 विद्यार्थी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मदनगंज-किशनगढ़.
राजकीय शार्दूल बालिका माध्यमिक विद्यालय कृष्णापुरी में कक्षा कक्ष केवल 7 है और विद्यार्थियों की संया 400 हो गई है। वर्तमान में प्रवेशोत्सव प्रक्रिया जारी है इस कारण इसमे छात्राओं की संया और बढ़ेगी। इस विद्यालय परिसर में प्राथमिक स्तर के बालक-बालिकाओं को एक ही हॉल में पढ़ाया जाता है। इसी हॉल में मिड डे मिल का सामान और अन्य सामान भी रखा रहता है। प्रधानाध्यापक कक्ष भी अलग नहीं है एक ही कक्ष में कार्यालय भी संचालित किया जाता है। यहां कक्षा कक्षों की कमी के कारण कई बार कक्षाओं को एक ही कक्ष में बैठाकर पढ़ाना पड़ता है। हाल ही में यहां एक कक्षा कक्ष निर्माण के लिए विधायक कोष से स्वीकृति दी गई है। यहां कम से कम चार नए कक्षा कक्षों के निर्माण की आवश्यकता है। यह होने पर बालक-बालिकाओं को अच्छे ढंग से अध्ययन कराया जा सकेगा।
किचन शेड की आवश्यकता
इस विद्यालय परिसर में किचन शेड की भी आवश्यकता है। वर्तमान में मिड डे मिल बरामदे में बनाया जाता है। बरसात के कारण कई बार परेशानी आती है। अलग से किचन शेड का निर्माण हो जाए तो मिड डे मिल तैयार करने में आसानी हो जाएगी।
हो सकती है उच्च माध्यमिक
इस विद्यालय में कक्षा कक्षों की पर्याप्त व्यवस्था कर दी जाए तो इसे उच्च माध्यमिक तक क्रमोन्नत किया जा सकता है। इससे इस क्षेत्र और आसपास की बालिकाओं को नया शहर स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तक नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहन मिलेगा।

Published on:
09 Jul 2019 12:00 pm