किशनगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आगे, किया कोर्स पूरा

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलती है महिला एवं शिशु स्वास्थ्य की जानकारी  
2 min read
Anganwadi worker ahead, completed the course
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आगे, किया कोर्स पूरा

मदनगंज-किशनगढ़. महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से ईआईएलए एप के माध्यम से कोर्स पूरा करने नगर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आगे है। इस एप पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को महिला एवं शिशु स्वास्थ्य की जानकारी दी जाती है।
किशनगढ़ शहरी क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोबाइल एप के माध्यम से पढ़ाई के मामले में अव्वल है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस एप के माध्यम से विभाग के कामकाज सहित महिला एवं शिशु स्वास्थ्य की पढ़ाई करती है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पास विभाग की ओर से दिए हुए स्मार्टफोन पहले से ही है। किशनगढ़ शहरी परियोजना क्षेत्र में १०१ में से ९५ कार्यकर्ताओं ने इस एप के माध्यम से कोर्स पूरा कर लिया है। अरांई में १७५ में से १६१ कार्यकर्ताओं ने यह कोर्स पूरा कर लिया है। वहीं किशनगढ़ ग्रामीण परियोजना क्षेत्र में १७७ में से ८२ ने ही अभी तक कोर्स पूरा किया है। अब विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्र की कार्यकर्ताओं को कोर्स पूरा करने के लिए जानकारी दी जा रही है ताकि वह भी कोर्स जल्द पूरा कर सकें।
ऑडियो-वीडियो होती है पढ़ाई
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कार्य क्षमता और जानकारी बढ़ाने के लिए इस एप पर पढ़ाई शुरू की गईहै। इलेक्ट्रॉनिक संवर्धित अ?यास पद्धति, मातृत्व और शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण पर आधारित ऑनलाइन ऑडियो-वीडियो आधारित मॉड्यूल है। इन मॉड्यूल की खास बात यह है कि इनको सुनने के बाद जवाब देना होता है। गलत जवाब देने पर मॉड्यूल आगे नहीं बढ़ता है इस कारण पूरे मॉड्यूल की पढ़ाई करनी पड़ती है।
सुधरेगा पोषण का स्तर
इस माध्यम से बार-बार ऑडियो-वीडियो से पढऩे पर जानकारी बढ़ जाती है। इससे कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेगी। एप के माध्यम से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के ज्ञान और कौशल को बढ़ाया जा रहा है। यह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपना कार्य प्रभावी ढंग से पूरा करने में समर्थ बनाएगा। महिला एवं बच्चों के पोषण के स्तर में सुधार करते हुए एनीमिया दूर करने, गर्भावस्था के दौरान एवं प्रसव पश्चात, कुपोषण के स्तर को कम करने मेें प्रभावी भूमिका निभा सकेगी।

Published on:
12 Jul 2019 02:36 pm