किशनगढ़

अब फास्टटैग बैलेन्स का भी रखना होगा ध्यान, नहीं तो आगे नहीं बढ़ेगी गाड़ी

Kishangarh- कम बैलेंस हुआ तो रूक जाएगी गाड़ी
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Nov 2019, 1:28 PM IST
fastag balance should be update
अब फास्टटैग बैलेन्स का भी रखना होगा ध्यान, नहीं तो आगे नहीं बढ़ेगी गाड़ी

मदनगंज-किशनगढ़
अब यात्रा के दौरान वाहन मालिकों को अपने फ्लूट टैंक के साथ-साथ फास्टटैग के बैलेंस का भी ध्यान रखना होगा। क्योंकि टोल टैक्स के अनुसार बैलेंस कम होने पर फास्टेक लगी गाड़ी आगे नहीं जा सकेगी।
पूरे टोल टैक्स का भुगतान करने पर ही टोल के अवरोध खुलेंगे। टोल से निकलने के दौरान निर्धारित टोल राशि से कम बैलेंस होने पर टोल के अवरोध नहीं खुलेंगे। इसके चलते वाहन उक्त लेन से आगे नहीं जा सकेंगे। आगे जाने के लिए फास्ट्रेक को रिचार्ज करना होगा। पूरा भुगतान होने के बाद। वाहन आगे बढ़ सकेंगे।
ऐसे रिचार्ज होगा फास्टटैग
फास्ट्रेक का बैलेंस खत्म होने पर वाहन चालक फास्टटैग को रिचार्ज करना होगा। फास्टटैग को डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड नेट बैंकिंग और यूपीआई सहित अन्य माध्यमों से रिचार्ज किया जा सकेंगा। फास्टेक को अपने खाते से भी लिंक किया जा सकेगा।
मोबाइल पर आएगा मैसेज
फास्टैग लगी गाड़ी टोल प्लाजा से गुजरने पर फास्टैग से संबंधित व्यक्ति के मोबाइल पर ट्रांजैक्शन का एसएमएस पहुंच जाएगा। इससे उन्हें ट्रांजैक्शन की जानकारी रहेगी।
निर्धारित लाइन से ही निकल सकेंगे वाहन
राष्ट्रीय राजमार्गों पर 1 दिसंबर से शुरू होने वाले फास्टैग टोल कलेक्शन सुविधा में बिना फास्टटैग लगे वाहन फास्टटैग वाली लाइन में से नहीं गुजर सकेंगे। ऐसा होने पर वाहन को नकद भुगतान वाली लेन में भेजा जाएगा। ऐसा किए जाने पर उक्त गाड़ी पर दोगुने टोल का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। हालांकि जुर्माना लगाए जाने को लेकर कुछ स्पष्ट निर्देश नहीं है।
एक्सपर्ट व्यू
फास्टटैग एक ऑटोमेटेड व्यवस्था है। फास्टटैग से टोल की राशि स्वत: ही डिडक्ट हो जाएगी। फास्टटैग के बैलेन्स में टोल राशि से कम राशि होने पर वाहन लेन पार नहीं कर सकेंगे। क्योंकि अवरोध नहीं खुलेंगे।
शैलेश सेठी, प्रबंधक जीवीके टोल

Published on: