किशनगढ़

shooting…टाइगर और श्रद्धा ने यहां किया यह काम, देखने वालों की जुटी भीड़

डंपिंग यार्ड में शूटिंग, बागी 3 के फिल्माए सीन
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jan 2020, 11:12 AM IST
shooting...टाइगर और श्रद्धा ने यहां किया यह काम, देखने वालों की जुटी भीड़
shooting...टाइगर और श्रद्धा ने यहां किया यह काम, देखने वालों की जुटी भीड़

मदनगंज-किशनगढ़। बर्र्फीली वादियों का सा अहसास कराने वाले मार्बल डंपिग यार्ड (Marble Dumping Yard) पर बागी 3 (Baagi 3) फिल्म का गाना शूट किया गया।
फिल्म के हीरो टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और हीरोइन श्रद्धा कपूर(Shraddha Kapoor) पर दस बहाने करके ले गया दिल... रिमिक्स गाने को फिल्माया गया। शूटिंग की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग टाइगर और श्रद्धा कपूर की एक झलक पानेे के लिए जुट गए। हालांकि सुरक्षा के चलते निजी बॉडीगार्ड वहां तैनात थे और किसी भी बाहरी को बिना यूनिट की मंजूरी के यार्ड में प्रवेश नहीं करने दिया गया। टाइगर श्रॉफ ने दूर से ही हाथ हिलाकर फैन्स को खुश किया।
इससे पूर्प सुबह करीब 10 बजे के आसपास फिल्म की यूनिट डंपिंग यार्उ पहुंच चुकी थी। इसके बाद शूटिंग के सेट तैयार किए गए। दोपहर 12 बजे के आसपास दोनों कलाकार अपनी मेकअप वैन से उतरे और शूटिंग शुरू की। डंपिंग यार्ड में भरे बारिश के पानी के चारों ओर फिल्म के गाने की शूटिंग की गई।

Updated on:
9 Jan 2020, 11:12 AM IST
Published on: