किशनगढ़

Kishangarh- NH8 पर दो ट्रेलरों में भिड़ंत, डेढ़ घंटे तक जाम रहा राजमार्ग

Kishangarh-आरओबी पर हुआ हादसा
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Oct 2019, 8:42 PM IST
Kishangarh- Accident of two truck trailer on NH8
Kishangarh- NH8 पर दो ट्रेलरों में भिड़ंत, डेढ़ घंटे तक जाम रहा राजमार्ग

मदनगंज-किशनगढ़.
जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर गुरुवार अपराह्न दो ट्रेलर आपस में भिड़ गए। इससे दोनो ट्रेलर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद राजमार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटवाकर आवागमन सुचारू करवाया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
अपराह्न करीब 4 बजे आरओबी के ऊपर से एक कन्टेनर जयपुर की ओर से आ रहा था। इस दौरान अजमेर की ओर से गलत दिशा में पत्थरों के ब्लॉक लेकर आ रहे ट्रेलर ने कंटेनर लेकर लेकर जा रहे ट्रेलर के टक्कर मार दी। इससे ट्रेलर क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ ही समय में मार्ग पर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। सूचना पर मदनगंज थाने से हैड कॉस्टेबल राजेन्द्र सिंह और गांधीनगर थाने से हैड कॉस्टेबल गोपाराम मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से ट्रेलर को एक तरफ कराया। वाहनों की आवाजाही सुचारू हुई। दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उल्लेखनीय है कि राजमार्ग पर आरओबी पुलिया की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य चल रहा है। इसके चलते पुलिया की एक भुजा से ही वाहनों का आवागमन हो रहा है।
बार-बार लगता है जाम
पुलिया की ऊंचाई बढ़ाने के कारण एक तरफ से वाहनों की आवाजाही बंद है। इससे ट्रैफिक का भार बढ़ गया है। दिन में कई बार जाम लगते रहते है।

Published on: