किशनगढ़

Kishangarh: देवनारायण मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

Kishangarh: प्रेरणा का स्रोत होते है देवी-देवता
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Nov 2019, 1:44 PM IST
kishangarh devnarayan mandir me hue murti ki isthapna
Kishangarh: देवनारायण मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

मदनगंज किशनगढ़
सांवतसर में देवनारायण भगवान की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधि विधान से मूर्ति की स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा की गई।
समारोह में डॉ. कृष्णगोपाल भडाणा, भागचंद चौपड़ा, रमेश धाभाई, नाथूलाल बजाड़ ने कहा कि देवी-देवता हमारी आस्था का प्रतीक और प्रेरणा के स्रोत होते है। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान के लिए शिक्षा आवश्यक है। शिक्षा से जागरूकता आती है। नौकरी हो या व्यवसाय सभी के लिए ज्ञान आवश्यक है। तकनीक से पशुपालन और खेती से भी अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते है। इससे पूर्व सुबह सात बजे से यज्ञ प्रारंभ हुआ। इसके बाद दोपहर में देवरानारायण भगवान, भूणाजी और साढू माता की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर, कांग्रेस नेता संग्रामसिंह गुर्जर, घीसालाल भड़ाणा, रामस्वरूप भडाणा, नंदलाल खटाणा, चंदाराम बजाड़ा, धीरालाल बजाड़, उगमाराम तेड़वा, भंवरलाल चौहान, पप्पू तंवर, विश्राम चाड़ा, तेजपाल बजाड़, श्रवणलाल खटाणा, डूंगाराम खटाणा, शिवराज बजाड़, श्योनारायण बागड़ा, युवा गुर्जर महासभा के राजेश डोई सहित अन्य उपस्थित रहे।
-नाचते गाते पहुंचे भोपे
समारोह में गूंदली, लदेरा सहित अन्य स्थानों से भोपे बड़ी संख्या में लोगों के साथ नाचते गाते पहुंचे। समारोह स्थल पर देर तक लोग नाचते रहे।

Updated on:
18 Nov 2019, 1:44 PM IST
Published on: